लद्दाख के मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने हाल ही में छात्रों के आंदोलन के समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे समर्थकों के जश्न के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोनम वांगचुक ने अपने समर्थकों और छात्रों से भावुक अपील करते हुए कहा, "जीत के साथ विनम्रता भी होनी चाहिए."
ADVERTISEMENT
उन्होंने कहा कि सभी समर्थकों को अपना जश्न गरिमा, संयम और जिम्मेदारी के साथ मनाना चाहिए. किसी भी सफलता या जीत के साथ सम्मान और शालीनता बनाए रखना उतना ही जरूरी है, जितना कि उस लक्ष्य को हासिल करना. उनका मानना है कि हमारे आचरण से आंदोलन की गरिमा झलकनी चाहिए और किसी भी तरह का अति-उत्साह या हुड़दंग हमारी कोशिशों पर पानी फेर सकता है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पिछले कुछ समय से देश के छात्रा नीट पेपर में हो रही धांधली को रोकने के मांगों को लेकर सड़कों पर थे. आंदोलन के दौरान छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाई, जब प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद छात्रों की मुख्य मांगों को मान लिया गया तो इस प्रोटेस्ट को समाप्त करने की घोषणा की गईय
आंदोलन खत्म होते ही समर्थकों और छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई. सड़कों और सोशल मीडिया पर जश्न मनाते हुए युवाओं के कई वीडियो तेजी से वायरल होने लगे. सोशल मीडिया पर CJP के प्रवक्ता सौरभ दास का जश्न मनाते हुए एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि CJP प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य छात्र एक होटल में इकठ्ठा हुए थे.
जहां उन्होंने जमकर डांस किया. इन वीडियो पर कैप्शन के तौर पर रेजिग्नेशन पार्टी यानी इस्तीफे की पार्टी लिखा हुआ था. उसी वीडियो में सौरव दास भी डांस करते दिख रहे थे. इस वीाडियो के वायरल होने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पूर्व राज्यसभा सांसद महेश जेठमलानी ने सवाल उठाए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखें, 'यकीन नहीं होता CJP नेतृत्व होटल में जीत का जश्न मना रहा है.दिल्ली में कई दिनों तक हिंसा देखने के बाद ये तथाकथित युवा कार्यकर्ता अब संगीत बजाकर नाच रहे हैं.'
ADVERTISEMENT


