Tarun Butolia murder case Uttam Nagar: दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण बुटोलिया हत्याकांड का मामला गर्मता जा रहा है. लाेगों लगातार पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग कर रहे है. इस बीच अब मामले में सियासत भी तेज हो गई है. रविवार को आरोपियों के घर पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई पर शोएब जमई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दिल्ली सरकार पर भेदभाव वाला रैवैया अपना कर कार्रवाई करने की बात कही. जमई ने MCD के बुलडोजर एक्शन पर भी सवाल उठाया है. साथ ही आरोप लगाया कि सिर्फ वोट बैंक के लिए दिल्ली का माहौल खराब किया जा रहा है. बता दें इस मामले में अब तक पुलिस 7 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है. इसमें से एक नाबालिग भी है.
ADVERTISEMENT
जानें शोएब जमई ने क्या कहा?
दरअसल, तरुण हत्याकांड के बाद रविवार को MCD ने एक्शन लेते हुए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की थी. अब इसी को लेकर शोएब जमई ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है. जमई ने सवाल किया कि किसी का घर तोड़ने का अधिकार प्रशासन को किसने दिया? क्या देश में अदालतें नहीं हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि जो मंजर पहले उत्तर प्रदेश में दिखता था अब दिल्ली में भी वैसा ही होने लगा है. उनके मुताबिक, सिर्फ वोट बैंक के लिए दिल्ली का माहौल खराब किया जा रहा है. शोएब जमई ने इस पूरी घटना को दो परिवारों के बीच का नतीजा बताया है और आरोप लगाया कि इसे बेवजह मजहबी रंग दिया जा रहा है. उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की है, लेकिन साथ ही प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध किया है.
जानिए क्या है मामला पूरा विवाद
गौरतलब है कि होली की शाम दिल्ली के उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार की बच्ची ने खेल-खेल में पानी से भरा गुब्बारा नीचे फेंका था जो वहां से गुजर रही एक मुस्लिम महिला को लग गया. परिवार का कहना है कि उन्होंने मामले में तुरंत माफी मांग ली थी. पीड़ित परिवार ने कहा कि महिला ने इसके बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया और गली में आकर जमकर मारपीट की और घरों के शीशे तोड़ दिए. आरोप है कि इसी भीड़ ने तरुण को घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली.
MCD का एक्शन और पुलिस की कार्रवाई
प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर चला दिया. एमसीडी का दावा है कि ये घर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए थे और अतिक्रमण की श्रेणी में आते थे. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इन अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने अब तक इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 6 बालिग और 1 नाबालिग शामिल है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के बाद MCD का एक्शन, आरोपियों के घरों पर चलाया बुलडोजर
ADVERTISEMENT

