जंतर-मंतर पर आंदोलन समाप्त होने के बाद क्या अब भी तैनात है पुलिस? जानिए क्या है ताजा स्थिति! देखें ग्राउंड रिपोर्ट

अंशुल सिंह

• 02:58 PM • 26 Jul 2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया. इस बीच अब रविवार सुबह प्रदर्शन स्थल पर इंडिया टुडे के रिपोर्टर पहुंचे. उन्हें यहां का नजारा बदल हुआ नजर आया.

Google CTA

Jantar Mantar Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया. इस बीच अब रविवार सुबह इंडिया टुडे के रिपोर्टर मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आया. बीते करीब 20 तारीख से बंद पड़ा टॉलस्टॉय मार्ग अब आम जनता और वाहनों की आवाजाही के लिए दोबारा खोल दिया गया है.

Read more!

सड़कों से हटे प्रदर्शनकारी, ट्रैफिक हुआ सामान्य

जंतर-मंतर के ठीक बाहर टॉलस्टॉय मार्ग पर पिछले कई दिनों से प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा था, जहां जमकर नारेबाजी और जश्न का माहौल देखा गया था. वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही थी. हालांकि, रविवार सुबह प्रदर्शनकारियों के पूरी तरह हट जाने के बाद इस रास्ते पर अब वाहन सुचारू रूप से दौड़ते नजर आए.

NDMC ने चलाया बड़ा सफाई अभियान

आंदोलन खत्म होने के तुरंत बाद शनिवार देर शाम से ही नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) की टीमों ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया. पिछले कई दिनों से रास्ते बंद रहने और भीड़ जमा होने के कारण क्षेत्र की साफ-सफाई प्रभावित हुई थी. एनडीएमसी कर्मचारियों द्वारा पूरे मार्ग को स्वच्छ और हाइजीनिक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली?