'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई...' हिरासत में बस में बैठे अखिलेश यादव के सवाल पर पुलिसकर्मी का जवाब हो गया Viral

न्यूज तक डेस्क

21 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 21 2026 9:11 PM)

नीट प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बस के भीतर पुलिसकर्मी से मजेदार संवाद वायरल. जानें लोक कल्याण मार्ग पर हुए पूरे वाकये के बारे में.

Google CTA

प्रधानमंत्री आवास के बाहर जुटे कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी (इंडिया गठबंधन) के नेताओं को पुलिस ने मंगलवार देर शाम हिरासत में ले लिया. पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले छत्रसाल स्टेडियम लेकर गई. पुलिस ने पहले सभी नेताओं को बस में ठूंसा. बस में सबसे आगे ड्राइवर के करीब बैठे अखिलेश यादव सामने से प्रदर्शनकारियों का अभिवादन करते रहे. इसी दौरान पास बैठे पुलिसकर्मी से अखिलेश यादव ने ये पूछ लिया कि वे सभी को लेकर कहां जा रहे हैं? इसपर पुलिसकर्मी ने ऐसा जवाब दिया कि पूरा संवाद काफी चर्चा में है. 

Read more!

दरअसल अखिलेश यादव ने पूछा- कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई...कहां ले जा रहे हो. इसपर पुलिसकर्मी ने कहा- 'पता नहीं वो तो सर बताएंगे.' अखिलेश यादव ने फिर कहा- 'अरे जगह तो बताओ.' फिर उसने कहा- 'वहीं जहां कोई आता-जाता नहीं' अब अखिलेश यादव और दिल्ली पुलिसकर्मी का ये संवाद काफी चर्चा में है. बता दें कि वीडियो में पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दे रहा बल्कि बस उसकी आवाज सुनाई दे रही है. 

क्या है पूरा मामला 

काक्रोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बीच मंगलवार को कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी के आवास के बाहर जमा हो गई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में 5 मांगों के साथ धरना शुरू हो गया. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे और धरना में शामिल हो गए. इधर माहौल गर्माता देख पुलिस ने राहुल गांधी और आखिलेश यादव समेत समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. 

इस पूरे मामले का हर पल का अपडेट यहां देखें और पढ़ें