केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणामों में रामनगरी अयोध्या के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. जिले के उदय पब्लिक स्कूल की छात्रा सौम्या गुप्ता ने 98.6% अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है. सौम्या की इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे जिले के शिक्षा जगत में जश्न का माहौल है.
ADVERTISEMENT
सौम्या गुप्ता ने अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए बताया कि नियमित पढ़ाई और शिक्षकों का सही मार्गदर्शन ही उनकी कामयाबी का आधार है. सौम्या के पिता एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं और उनकी माता एक शिक्षिका हैं, जिन्होंने बचपन से ही उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया. सौम्या ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और स्कूल के शिक्षकों के निरंतर सहयोग को दिया है.
लोगों की सेवा के लिए डॉक्टर बनना चाहती हैं सौम्या
अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए सौम्या ने बताया कि वह विज्ञान संकाय (Science Stream) से आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं. उनका सपना एक सफल डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना है. स्कूल की प्रिंसिपल और शिक्षकों ने सौम्या को एक अनुशासित और होनहार छात्रा बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
जिले का शानदार प्रदर्शन
इस साल अयोध्या जिले के लगभग 60 स्कूलों के करीब 4600 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी. सीबीएसई ने इस बार भी छात्रों के मानसिक दबाव को कम करने के लिए कोई आधिकारिक मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन स्कूलों को सीधे ईमेल के जरिए परिणाम उपलब्ध कराए गए हैं. परिणाम आने के बाद से ही जिले के विभिन्न स्कूलों में मिठाई बांटने और एक-दूसरे को बधाई देने का दौर जारी है.
सौम्या की मार्कशीट
| विषय | अंक |
| हिंदी | 97 |
| इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर | 97 |
| मैथमेटिक स्टैंडर्ड | 95 |
| साइंस | 99 |
| सोशल साइंस | 100 |
ADVERTISEMENT


