CBSE 10th Board Topper Marksheet: सीबीएसई बोर्ड 10वीं में छिंदवाड़ा के पर्व अग्रवाल को मिले गजब के मार्क्स, देखें चौंकाने वाला मार्कशीट!

CBSE 10th Topper Marksheet: छिंदवाड़ा के छात्र पर्व अग्रवाल ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा में 99% अंक हासिल कर जिला टॉप किया. एक विषय में 100 और कई विषयों में 99 नंबर पाकर रचा रिकॉर्ड. देखें पूरी मार्कशीट, सक्सेस मंत्र और उनकी प्रेरणादायक कहानी.

CBSE 10th Topper Marksheet
CBSE 10th Topper Marksheet

न्यूज तक डेस्क

follow google news

CBSE Class 10th Topper Marksheet: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 10वीं बोर्ड के सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट आते ही छात्रों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली है और इस बार 94.99% लड़कियों और 92.95 लड़कों ने पास किया है. इसी कड़ी से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाला पर्व अग्रवाल ने जिला टॉप किया है. पर्व को सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 99% अंक मिले है और इसी के साथ उन्होंने अपने स्कूल डीपीएस में भी टॉप किया है. पर्व के इस उपलब्धि के बाद उनके घर के साथ-साथ पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है. आइए जानते हैं पर्व को किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले है और क्या है उनका सक्सेस मंत्रा.  

Read more!

किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर?

पर्व अग्रवाल के इस उपलब्धि के बाद उनके घर-परिवार में जश्न का माहौल है. रिजल्ट आने के बाद से ही लगातार उन्हें बधाइयां मिल रही है. पर्व को एक सब्जेक्ट में 100 तो तीन सब्जेक्टों में 99 नंबर मिले है. यहां देखें उनका सब्जेक्ट वाइज नंबर:

  • इंग्लिश: 98
  • संस्कृत: 99
  • मैथ्स: 100
  • साइंस: 96
  • सोशल साइंस: 99
  • कंप्यूटर एप्लिकेशन: 99

सफलता के पीछे की क्या है कहानी?

पर्व अग्रवाल ने अपनी इस सफलता का राज बताते हुए कहा है कि उन्होंने जो भी पढ़ाई की वो एक सिस्टम के तहत की है. पर्व ने लगातार अपने पढ़ाई जारी रखी और सेल्फ-स्टडी करके इस मुकाम को हासिल किया है. उन्होंने बताया कि रोज स्कूल से आने के बाद जो भी चीजें पढ़ाई जाती है वह उसे रिवाइज किया करते थे. पर्व ने अपने माता-पिता, बड़े भाई पार्थ और डीपीएस के टीचर्स को इस सफलता का श्रेय दिया है. पार्थ ने ही पर्व का मैथ्स के प्रति रुचि जगाया था. 

क्या करते है पर्व के माता-पिता?

पर्व के पिता का नाम शैलेंद्र अग्रवाल और माता का नाम खुशी अग्रवाल है. पेशे से दोनों ही चार्टर्ड अकाउंटेंट है और अपने बच्चे के साथ छिंदवाड़ा में रहते है. पर्व के रिजल्ट आते ही दंपति खुश है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे है.

क्या है पर्व की फ्यूचर प्लानिंग?

पर्व के पैरेंट्स के मुताबिक, वह बचपन से ही काफी होनहार विद्यार्थी रहा है. पर्व ने एक साइंस फिक्शन बुक planet of speed buster लिखी है. इसके अलावा उन्होंने हिंदी मूवी Bycycle days में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया है. पर्व को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में बहुत इंटरेस्ट है और खाली वक्त में वो कंप्यूटर कोडिंग करता है. हालांकि पर्व अपने माता-पिता की तरह ही CA बनना चाहता है और वह इसके लिए अभी से तैयारी कर रहा है.

यहां देखें पर्व अग्रवाल का मार्कशीट

CBSE Board Topper Marksheet: आगर मालवा के महत्व आचार्य ने 10वीं की परीक्षा में किया कमाल, दो सब्जेक्ट में मिले 100 में 100, देखें मार्कशीट

 

    follow google news