ICSE 10th and ISC 12th Result 2026: CISCE ने जारी किए 10वीं और 12वीं के नतीजे, स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

ICSE 12th Result 2026: CISCE बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए ICSE और ISC परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल 10वीं में 99.18 और 12वीं में 99.13 फीसदी छात्र पास हुए हैं. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र अपना यूआईडी और इंडेक्स नंबर डालकर तुरंत रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

ICSE 10th and ISC 12th Result 2026
ICSE 10th and ISC 12th Result 2026

संदीप कुमार

follow google news

ICSE and ISC Board Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी CISCE ने ICSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं. बोर्ड के मुताबिक, इस साल का रिजल्ट काफी शानदार रहा है. अगर 10वीं क्लास की बात करे तो इसमें कुल 99.18 फीसदी छात्र पास हुए हैं. वहीं 12वीं में 99.13 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है.

Read more!

इस बार भी 10वीं और 12वीं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने अपना दबदबा कायम रखा है. बोर्ड के अनुसार, लड़कियों ने इन दोनों ही क्लासों में लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि कैसे अपना रिजल्ट चेक करें.

ICSE (Class 10) and ISC (Class 12) का रिजल्ट कैसे देखें?

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं, जो कि नीचे दी गई है. 

स्टेप 1- सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2 - अपना कोर्स सिलेक्ट करें ICSE 10वीं या ISC 12वीं 

स्टेप 3 - स्टूडेंट अपना D (Unique ID) और Index Number फिल करें

स्टेप 4 - इसके बाद कैप्चा कोड भरकर ''Show Result'' पर क्लिक करें

स्टेप 5 - आपका रिजल्ट और मार्कशीट स्क्रीन पर दिखने लगेगा

स्टेप 6 - अब भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें

यहां देंखें ऑफिसियल वेबसाइट

results.cisce.org

    follow google news