Haryana Board 10th Topper Marksheet: 10वीं टॉपर दीपिका को 4 सब्जेक्ट में मिले 100 में से 100, सामने आई हैरान करने वाली मार्कशीट!

Haryana Board 10th Topper Marksheet: HBSE ने हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिरान की छात्रा दीपिका ने 500 में 499 अंक हासिल कर स्टेट टॉप किया है. दीपिका को 4 विषयों में 100 में से 100 नंबर मिले हैं. जानिए टॉपर की पूरी मार्कशीट, सब्जेक्ट वाइज नंबर और हरियाणा बोर्ड रिजल्ट का पूरा आंकड़ा.

Haryana Board 10th Topper Marksheet
Haryana Board 10th Topper Marksheet

सौरव कुमार

follow google news

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज यानी गुरुवार 14 मई को 10वीं का रिजल्ट जारी किया. इस बार के परीक्षा परिणाम में फिर लड़कियों ने बाजी मारी है. प्रदेश में 91.64% लड़कियां और 87.69 फीसदी लड़के पास हुए है. 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार आर्दश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मिरान की दीपिका ने स्टेट टॉप किया है और उन्हें कुल 499 नंबर मिले है. जैसे ही दीपिका के स्कूल वालों और परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो हर जगह खुशी का माहौल छा गया और लोग बधाई देने के लिए फोन करने लगे. अब इसी बीच दीपिका का चौंकाने वाला मार्कशीट भी सामने आई है.

Read more!

दीपिका का सब्जेक्ट वाइज नंबर

दीपिका ने 10वीं की परीक्षा में अपना परचम लहराया है. दीपिका को 500 में से 499 नंबर मिले है और इसमें भी 4 विषयों में 100 में से 100 नंबर मिले है. यहां देखें दीपिका का सब्जेक्ट वाइज नंबर:

  • MAT- 100
  • SOS- 100
  • SCT- 100
  • CPU- 100
  • ENG- 99
  • HIN- 93

इतने बच्चों ने दिया था परीक्षा

मिली जानकारी के मुताबिक इस बार प्रदेश में 2,76,640 स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें 89.6% यानी 2,47,860 बच्चे पास हुए है. इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में ग्रामीण क्षेत्रों और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा देखने को मिला है. आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण आंचल के बच्चों ने शहरी बच्चों को पीछे छोड़ते हुए 90.25 प्रतिशत सफलता हासिल की है, जबकि शहरी क्षेत्रों का पास प्रतिशत 87.94 रहा.

इसी प्रकार, स्कूलों के प्रदर्शन की बात करें तो निजी स्कूलों के बच्चों ने बाजी मारी है, जहां प्राइवेट स्कूलों का परिणाम 92.45 प्रतिशत रहा, वहीं सरकारी स्कूलों के 87.23 प्रतिशत विद्यार्थी ही सफल हो सके. जिलावार प्रदर्शन में चरखी दादरी प्रदेश भर में अव्वल रहा, जबकि नूंह जिला सबसे निचले पायदान पर रहा.

यहां देखें टॉपर दीपिका का मार्कशीट

Haryana Board 12th Topper: हरियाणा बोर्ड 12वीं में इस बार रेवाड़ी की बेटी ने किया कमाल, टॉपर दीपिका के नंबर देख घुम जाएगा सिर!

 

    follow google news