NEET UG Re Exam: आर्या सिंह के बाद अब 4 छात्रों की OMR शीट विवाद में NTA का बड़ा खुलासा, देखें क्या कहा

न्यूज तक डेस्क

20 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 20 2026 4:00 PM)

NEET UG Re Exam 2026 Controversy: NEET UG Re Exam 2026 के OMR विवाद में NTA ने बड़ा एक्शन लिया है. आर्या सिंह समेत पांच छात्रों की वायरल OMR शीट को डिजिटल रूप से एडिटेड बताते हुए एजेंसी ने सभी दावों को खारिज कर दिया. NTA ने फर्जी दस्तावेज फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई और जेल तक की चेतावनी दी है.

NEET Re Exam रिजल्ट विवाद में बड़ा मोड़
NEET Re Exam रिजल्ट विवाद में बड़ा मोड़
Google CTA

NEET UG Re Exam 2026 के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच NTA ने बड़ा कदम उठाया है. कानपुर की आर्या सिंह के दावों को खारिज करने के बाद अब NTA ने कई अन्य छात्रों के OMR Sheet विवाद पर भी बयान जारी किया है. NTA ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही OMR शीट पूरी तरह से नकली और डिजिटली एडिटेड बताया है. आर्या सिंह के अलावा इसमें 4 और नाम शामिल हैं. कौन-कौन हैं वो छात्र और क्या क्या हैं उनके दावो चलिए विस्तार से जानते हैं.

Read more!

अवनीश श्रीवास्तव मामले में NTA ने क्या कहा?

  • NTA की जांच में छात्र अवनीश श्रीवास्तव (आवेदन संख्या: 260411198880) की OMR शीट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल दावों की जांच की गई
  • एजेंसी के मुताबिक, वायरल OMR शीट में छात्र का नाम बदलकर अजीत सिंह कर दिया गया था.
  • इतना ही नहीं, शीट में पिता का नाम लाखन सिंह और माता का नाम रीना सिंह भी लिखा गया था.
  • NTA ने स्पष्ट किया कि NEET के आधिकारिक डेटाबेस में अजीत सिंह नाम का कोई उम्मीदवार मौजूद ही नहीं है.
  • एजेंसी के अनुसार, अवनीश की असली OMR शीट उसके रिकॉर्ड में सुरक्षित है, जिसमें उनके माता-पिता के सही नाम रेखा कुमारी और मुकेश कुमार दर्ज हैं और उनके हस्ताक्षर भी मौजूद हैं.
  • जांच में यह भी सामने आया कि वायरल OMR शीट को AI और OCR आधारित डिजिटल टूल्स की मदद से दोबारा तैयार किया गया और उसमें फर्जी बदलाव किए गए.
  • NTA ने कहा कि अवनीश का 337 अंक का स्कोर पूरी तरह सही और सत्यापित है.

प्रतिभा त्रिवेदी और लक्ष्य सिंह की OMR शीट पर NTA का क्या दावा?

प्रतिभा त्रिवेदी

  • NTA ने छात्रा प्रतिभा त्रिवेदी (आवेदन संख्या: 260412140662) की वायरल OMR शीट की भी जांच की.
  • एजेंसी ने कहा कि प्रतिभा की असली OMR शीट उसके रिकॉर्ड में सुरक्षित है.
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही OMR शीट की तस्वीर को पूरी तरह डिजिटल रूप से एडिटेड बताया गया.
  • NTA के अनुसार, प्रतिभा का 38 अंक का घोषित स्कोर पूरी तरह सही है और इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई.

लक्ष्य सिंह

  • छात्र लक्ष्य सिंह (आवेदन संख्या: 260412053016) की OMR शीट के मामले में भी NTA ने जांच की.
  • एजेंसी के मुताबिक, वायरल OMR शीट में डिजिटल माध्यम से अतिरिक्त बबल (गोले) भर दिए गए थे ताकि अधिक अंक दिखाए जा सकें.
  • NTA के रिकॉर्ड के अनुसार, लक्ष्य ने 180 में से केवल 54 प्रश्न हल किए थे.
  • इनमें 34 उत्तर सही और 20 उत्तर गलत थे.
  • वहीं, 126 प्रश्न बिना हल किए छोड़ दिए गए थे.
  • रिकॉर्ड के आधार पर उनका 116 अंक का स्कोर पूरी तरह सही बताया गया.

अभय यादव के दावों पर NTA का क्या जवाब?

  • NTA ने छात्र अभय यादव (आवेदन संख्या: 260411367191) के दावों की भी जांच की.
  • अभय यादव ने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि उन्होंने 180 में से सिर्फ 5 प्रश्न छोड़े थे और उनका स्कोर 634 अंक होना चाहिए.
  • लेकिन NTA के रिकॉर्ड और कैलकुलेशन शीट के अनुसार, अभय ने 180 में से 44 प्रश्न बिना हल किए छोड़े थे.
  • इसी आधार पर एजेंसी ने कहा कि उनका 164 अंक का घोषित स्कोर पूरी तरह सही और प्रामाणिक है.
  • NTA ने यह भी बताया कि OMR चैलेंज विंडो के दौरान सभी उम्मीदवारों की असली OMR शीट उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर पहले ही भेज दी गई थी, इसलिए रिकॉर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है.

फर्जीवाड़ा करने वालों पर दर्ज होगा केस, जाना पड़ सकता है जेल

सोशल मीडिया पर परीक्षा के नतीजों को बदनाम करने और फर्जी दस्तावेज फैलाने वालों को NTA ने सख्त चेतावनी दी है. एजेंसी ने साफ कहा है कि OMR शीट के साथ छेड़छाड़ करना सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत एक संज्ञेय अपराध है. इसके अलावा, यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत भी दंडनीय है. NTA ने 20 जुलाई 2026 को एक पब्लिक नोटिस जारी कर कहा है कि जिन उम्मीदवारों को वास्तविक शिकायतें हैं, वे वेबसाइट neet.nta.nic.in पर दी गई आधिकारिक प्रक्रिया का पालन करें.

यह भी पढ़ें: आर्या सिंह के आरोपों पर NTA का आया जवाब, वायरल OMR की सच्चाई सामने आते ही पलट गया पूरा मामला