आर्या सिंह के आरोपों पर NTA का आया जवाब, वायरल OMR की सच्चाई सामने आते ही पलट गया पूरा मामला

NEET Result 2026 Controversy: NEET UG 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल OMR शीट विवाद में NTA ने बड़ा बयान जारी किया है. एजेंसी ने कानपुर की छात्रा आर्या सिंह के सभी आरोपों को खारिज करते हुए वायरल OMR को डिजिटल रूप से एडिटेड बताया है.

ADVERTISEMENT

NEET OMR विवाद में NTA का बड़ा खुलासा
NEET OMR विवाद में NTA का बड़ा खुलासा
Google CTA

Arya Singh NEET UG 2026 Controversy: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों पर अब NTA का जवाब आया है. दरअसल, कानपुर की रहने वाली छात्रा आर्या सिंह ने NTA पर परीक्षा के नतीजों और OMR शीट में धांधली करने का गंभीर आरोप लगाया था. छात्रा का दावा है कि उसके नंबर पहले ज्यादा दिख रहे थे जो बाद में कम हो गए. अब इसी मामले में NTA ने ने आधिकारिक बयान जारी किया है और इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. NTA ने छात्रा की वायरल OMR शीट को फर्जी और डिजिटली एडिटेड करार दिया है.