NEET UG Re-Exam Admit Card 2026: जारी हुए नीट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

न्यूज तक डेस्क

14 Jun 2026 (अपडेटेड: Jun 14 2026 7:34 PM)

NEET UG Re-Exam Admit Card 2026: NTA ने 21 जून को होने वाली नीट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा केंद्र, समय और डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां देखें. 3 मई की परीक्षा क्यों रद्द हुई और CBI जांच की लेटेस्ट अपडेट्स पढ़ें.

NewsTak
नीट री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी.
Google CTA

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को होने वाली नीट यूजी (NEET-UG) री-एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Read more!

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें.
  • सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें खास खयाल

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) ले जाना अनिवार्य है. बिना एडमिट कार्ड के केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

क्यों हो रहा री-एग्जाम ?

नीट यूजी 2026 की मुख्य परीक्षा देश भर में 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में देश भर से लगभग 22.7 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा के एक दिन पहले रात में पेपर सर्कुलेट होने लगा. लोग समझे कि गेस पेपर है. इसे गेस पेपर के तौर पर सर्कुलेट किया गया. इसकी जानकारी राजस्थान में सीकर पुलिस तक पहुंची. परीक्षा शुरू होने से पहले पुलिस ने एक निजी हॉस्टल पर छापा मारा. यहां छात्रों के पास से जो गेस पेपर मिला वो अगले दिन दूसरी पाली में हुई परीक्षा के प्रश्नपत्र से बहुत हद तक मेल खा रहा था. मामले में तूल पकड़ा और जांच शुरू हुई तो पेपर लीक का बड़ा गिरोह सामने आया. इधर 12 मई को NTA ने परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया. 

'मेरे लायक कोई मदद हो तो.....' राहुल गांधी के सवाल पर मृतक NEET छात्रा आकांक्षा की मां नीलम ने दिया ये जवाब