'मेरे लायक कोई मदद हो तो.....' राहुल गांधी के सवाल पर मृतक NEET छात्रा आकांक्षा की मां नीलम ने दिया ये जवाब

मऊगंज की NEET छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी की मौत के बाद राहुल गांधी ने परिजनों से फोन पर बात की. उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और मदद की पेशकश की. जानिए बातचीत में मां और चाचा ने क्या कहा और कैसे पेपर लीक विवाद आकांक्षा के जान पर बन आई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मृतक NEET छात्रा आकांक्षा की मां और चाचा से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन पर बात की.
google news

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के मगनिया गांव में मातम पसरा है. NEET छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. अब रह गई तो बस उनके यादें और मां-पिता के मन में पछतावा कि बिटिया क्यों चली गई. वो बिटिया जो मां नीलम चतुर्वेदी और पिता हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी के लिए सबकुछ थी. उसकी प्रतिभा पर दोनों नाज करते थे. पिता अब अस्पताल में हैं. वहीं शुक्रवार को कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिजन को फोन किया. राहुल गांधी ने उन्हें ढांढस बंधया और पूछा- 'मैं आपके लिए क्या कर सकता हूं?'...राहुल गांधी के इस सवाल पर मृतक आकांक्षा की मां ने कहा- ''अब मैं आपसे क्या कहूं, आप तो खुद ही देश की रक्षा कर रहे हैं. मेरा तो जो गया, वो तो आएगा नहीं.'' आकांक्षा के चाचा बोले- 'आपके माध्यम से... हमें 2.5 लाख रुपए मिल चुके हैं और 50,000 रुपए आज मिलने वाले हैं...आपका धन्यवाद.'