UP Board 12th Topper Marksheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल हाईस्कूल में 90.42% और इंटरमीडिएट में 80.38% छात्र पास हुए हैं. नतीजों में बेटियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है. शिखा वर्मा के बाद अब 12वीं की एक और मेधावी छात्रा नंदिनी गुप्ता की मार्कशीट भी चर्चा का विषय बनी हुई है. उन्हें 12वीं में 97.20 प्रतिशत नंबर मिले हैं. नंदिनी के नंबर ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है. रिजल्ट आने के बाद से उनके घर पर जश्न का माहौल है और साथ ही हर कोई उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दे रहा है.
ADVERTISEMENT
फिजिक्स और केमिस्ट्री में गाड़े सफलता के झंडे
नंदिनी गुप्ता की मार्कशीट को देखने पर पता चलता है कि साइंस के कठिन सब्जेक्ट पर उनकी कितनी जबरदस्त पकड़ है. उन्होंने फिजिक्स (Physics) में 100 में से 99 और केमिस्ट्री (Chemistry) में भी 99 अंक मिली हैं. नंदिनी को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल में भी पूरे नंबर मिले हैं. इसके साथ ही नंदिनी ने इंग्लिश में 96 और जनरल हिंदी में 95 अंक मिले हैं. वहीं बायोलॉजी (Biology) जैसे विषय में उन्होंने 97 नंबर हासिल किए हैं. नंदिनी को 500 में से 486 नबंर मिले हैं.
मेधावियों की मेहनत रंग लाई
रिजल्ट आने के बाद से नंदिनी के पिता मोहन लाल और माता ममता देवी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं. उनकी इस सफलता ने परिवार सहित उनके पूरे प्रदेश गौरवान्वित किया है.
घर बैठे चेक करें अपनी डिजिटल मार्कशीट
नंदिनी गुप्ता की तरह ही प्रदेश के अन्य छात्र भी अपनी मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. छात्र अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर पूरा विवरण प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट को डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT


