UPSC 2025 Topper Anuj Agnihotri Interview: संघ लोक सेवा आयोग ने 6 मार्च 2026 को सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बाद इस परीक्षा में देशभर में अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक हासिल कर टॉप किया है. अपनी इस बड़ी सफलता पर अनुज ने इंडिया टुडे से बातचीत की है, यहां उन्होंने तैयारी से लेकर अपने पूरे सफर की कहानी बताई है. बातचीत में अनुज ने बताया कि जब उन्होंने रिजल्ट देखा तो उनका पहला रिएक्शन कैसा था. अनुज के मुताबिक उन्हें ये इसे प्रोसेस करने में समय लग गया था. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी रैंक इतनी अच्छी आएगी. देखें अनुज का पूरा इंटरव्यू...
ADVERTISEMENT
ऐसा था पहला रिएक्शन
अनुज ने बताया कि वो अपना रिजल्ट चेक करते इससे पहले पहले ही उनकी दोस्तों और बैचमेट्स ने फोन टॉप करने की जानकारी दे दी थी. अनुज ने बताया कि अपनी फार्स्ट रैंक देखते ही मैं चिल्लाया जोर से की पापा मैंने टॉप कर लिया है. इसके बाद हम तीनों ने आराम से जमीन पर बैठै. मैं थोड़ा तसल्ली से सोचा, भगवान को धन्यवाद दिया और फिर अपने भाई को फोन कर ये खुशखबरी दी.
एम्स जोधपुर से की एमबीबीएस की पढ़ाई
अनुज ने बताया कि उन्होंने 12वीं के बाद एम्स (AIIMS) जोधपुर से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की. कॉलेज के दिनों में ही उनका रुझान सिविल सेवा की तरफ हो गया था. उन्होंने बताया कि एमबीबीएस की इंटर्नशिप के दौरान से ही वे समय निकालकर तैयारी करने लगे थे. अनुज ने अनुसार उन्होंने UPSC का अपना अटेम्प्ट साल 2023 में दिया था.
तीसरे प्रयास में हासिल किया पहला स्थान
अनुज ने बताया कि 2023 में ही उन्हें डेनिक्स (DANICS) सेवा मिल गई थी और फिलहाल वो प्रोबेशन पर हैं. अनुज ने बताया कि डॉक्टरी की पढ़ाई और प्रैक्टिस के साथ समय निकालना काफी चुनौतीपूर्ण था. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने सीनियर्स, जूनियर्स और बैचमेट्स को दिया, जिन्होंने वर्क लोकेशन पर उनकी काफी मदद की ताकि वह पढ़ाई के लिए समय निकाल सकें.
घरवालों के सहयोग से मिली बड़ी सफलता
अनुज ने बताया कि इंटर्नशिप के बाद जब वह तैयारी के लिए घर आए तो उनके परिवार ने उन्हें पूरा सहयोग दिया. घर के माहौल और परिवार के सपोर्ट की वजह से वो पढ़ाई कर पाए. उन्होंने कहा कि इसी सामूहिक मेहनत और सहयोग की बदौलत आज उन्हें ये ऐतिहासिक सफलता मिली है.
ADVERTISEMENT

