पिता चलाते हैं टैक्सी, बेटी बनी टॉपर... जानें उत्तराखंड बोर्ड में 12वीं की टॉपर गीतिका पंत की प्रेरणादायक कहानी

न्यूज तक डेस्क

• 06:13 PM • 25 Apr 2026

Uttarakhand Board Topper Interview: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में बागेश्वर की गीतिका पंत ने 98% अंक लाकर टॉप किया है. साधारण परिवार से आने वाली गीतिका के पिता टैक्सी चलाते हैं. बिना तय समय के लगातार मेहनत कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. उनकी सफलता की कहानी अब हर किसी को प्रेरित कर रही है.

Uttarakhand Board Topper Interview
Uttarakhand Board Topper Interview
Google CTA

Uttarakhand 12th Topper Geetika Pant Interview: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने शनिवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल दोनों ही कक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर रहा है।हाईस्कूल में इस बार 92.10 प्रतिशत छात्र सफल रहे. वहीं इंटरमीडिएट में पास प्रतिशत 85.11 दर्ज किया गया है. इस ऐतिहासिक परिणाम के बीच अब प्रदेश की 12वीं की टॉपर गीतिका पंत ने हमारे सहयोगी आज तक से बात की है. अब इस बीच उन्होंने अपनी सफलता के पीछे की कहानी शेयर की है.

Read more!

आपको बता दें कि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत ने 98 प्रतिशत नंबरों के साथ पूरे उत्तराखंड में पहला स्थान पाया है. रिजल्ट आने के बाद से उनके घर और में जश्न का माहौल है और पूरे प्रदेश में गीतिका की चर्चा हो रही है.

"पढ़ाई का कोई तय समय नहीं था, बस मेहनत की"

अपनी इस सफलता प0 पर गीतिका ने खुशी जताते हुए कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, मैंने सोचा नहीं था कि मेरी पहली रैंक आएगी. मैं अपने स्कूल के गुरुओं को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया." गीतिका ने बताया कि वो पूरे दिन में जब भी समय मिलता था तब पढ़ाई करती थीं. गीतिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादाजी को दिया है.

पिता चलाते हैं टैक्सी और बेटी ने बढ़ाया मान

गीतिका बेहद की साधारण परिवार से आती हैं. उनके पिता चंद्रशेखर पंत टैक्सी चलाकर घर का खर्चा चलाते हैं. उनकी मां रीता पंत घर संभालती हैं. परिवारिक कठिनाईयों के बावजूद गीतिका ने बचपन से ही पढ़ाई को अपनी प्राथमिकता बनाया. गीतिका के पिता ने भावुक होते हुए बताया कि उनकी बेटी ने दिन-रात पढ़ाई को समर्पित किए और आज उसकी मेहनत रंग लाई है.

बागेश्वर जिले के बच्चों ने लहराया परचम

इस बार बागेश्वर जिले के लिए दोहरी खुशी है. एक तरफ गीतिका ने पूरे राज्य में टॉप किया, तो दूसरी तरफ कांडा की रहने वाली खुशी कांडपाल ने प्रदेश में पांचवां स्थान पाया. जिले के इस अच्छे प्रदर्शन पर वहां की जिलाधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने बहुत खुशी जताई. उन्होंने कहा कि बागेश्वर के बच्चों ने न सिर्फ 12वीं बल्कि 10वीं में भी बहुत अच्छा नाम कमाया है. उन्होंने सभी बच्चों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए बधाई दी.