Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी,10वीं में अक्षत तो 12वीं में गीतिका और सुशीला ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर की पूरी लिस्ट
Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026 : उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. हाईस्कूल में अक्षत गोयल ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है. वहीं इंटरमीडिएट में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता संयुक्त रूप से टॉपर बनी हैं. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी
Uttarakhand Board 10th 12th Toppers List 2026: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी किए. इस साल बोर्ड परीक्षाओं में बेटियों और बेटों दोनों ने ही अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है. छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं.