Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी,10वीं में अक्षत तो 12वीं में गीतिका और सुशीला ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर की पूरी लिस्ट

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026 : उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. हाईस्कूल में अक्षत गोयल ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है. वहीं इंटरमीडिएट में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता संयुक्त रूप से टॉपर बनी हैं. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं.

उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी
उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी

अंकित शर्मा

follow google news

Uttarakhand Board 10th 12th Toppers List 2026: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी किए. इस साल बोर्ड परीक्षाओं में बेटियों और बेटों दोनों ने ही अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है. छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं.

Read more!

अक्षत गोयल ने हाईस्कूल में गाड़ा सफलता का झंडा

हाईस्कूल यानी 10वीं की परीक्षा में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोयल ने बाजी मारी है. अक्षत ने 500 में से 491 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है. उनका कुल प्रतिशत 98.20 रहा है. अक्षत की इस कामयाबी से उनके स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है.

इंटरमीडिएट में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया टॉप

12वीं क्लास के नतीजों की बात करें तो इस बार दो छात्राओं ने प्रदेश में पहला स्थान साझा किया है. बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया है. दोनों ही छात्राओं ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है.

इस साल कैसा रहा बोर्ड का पास प्रतिशत

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 92.10 रहा है. वहीं इंटरमीडिएट में 85.11 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं. पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार परीक्षा परिणामों में सुधार देखने को मिला है.

यहां देखें अपना रिजल्ट

इस साल जिन छात्रों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की  परीक्षा दी थी वे नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

हाईस्कूल का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

इंटरमीडिएट का यहां देखें 

हाईस्कूल (Class 10) टॉपर्स की लिस्ट

क्रमांक नाम                     स्थान                     अंक     प्रतिशत
1   अक्षत गोयल     रामनगर, नैनीताल 491/500 98.20%
2   इशांत कोठारी   चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी 490/500 98.00%
3 भूमिका   खैरना, नैनीताल  490/500 98.00%
4   योगेश जोशी   बागेश्वर 489/500 97.80%
5   शशांक पुरोहित   श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल 486/500 97.20%
6 लाविश रुड़की, हरिद्वार 484/500 96.80%
7     आदित्य कुमार विश्वकर्मा देहरादून                   484/500 96.80%
8 प्रांजल सिंह       चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी   484/500 96.80%
9   देवेश जोशी     हल्दूचौड़, नैनीताल 484/500 96.80%
10 कंचन जोशी     हरिपुरा हरसन, ऊधमसिंह नगर 484/50 96.80%

इंटरमीडिएट (Class 12) टॉपर्स की लिस्ट

क्रमांक नाम                 स्थान                     अंक     प्रतिशत
1 गीतिका पंत बागेश्वर                 490/500 98.00%
2 सुशीला मेहंदीरत्ता ऊधमसिंह नगर   490/500 98.00%
3 आर्यन   ऋषिकेश, देहरादून 489/500 97.80%
4 वंशिका             हरिद्वार                485/500 97.00%  
5 कशिश शर्मा रानीपुर, हरिद्वार 483/500 96.60%
6 तनिषा सी राजा रुड़की, हरिद्वार 483/500 96.60%
7 नेहा शर्मा   रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर 483/500 96.60%
8 खुशी कांडपाल   कांडा, बागेश्वर       482/500 96.40%
9 शिवम मलेथा अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग 481/500 96.20%
10 वेदांत पपनोई देघाट, अल्मोड़ा   481/500 96.20%

 

    follow google news