Assam Election 2026 Exit Poll: असम में होगा सत्ता परिवर्तन या हिमंत सरमा का जलवा रहेगा कायम?...Chanakya Strategies के एग्जिट पोल सामने आए ये आंकड़ें

Assam Election Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल ने सियासी हलचल तेज कर दी है. चाणक्य स्ट्रेटजी के आंकड़ों में NDA को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस गठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है. आपको बता दें कि यहां 9 अप्रैल को हुई वोटिंग हुई थी.

Assam Election 2026 Exit Poll
Assam Election 2026 Exit Poll

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Assam Chanakya Strategies Exit Poll: असम में विधानसभा की सभी 126 सीटों पर एक ही फेज में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. इसके बाद से ही देशभर में बस एक ही चर्चा है कि क्या मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तीसरी बार सत्ता में वापसी करेंगे या कांग्रेस बाजी मारेगी. सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बीजेपी गठबंधन अपना किला बचा पाएगा या विपक्ष यहां सेंध लगाने में कामयाब होगा? इसी बीच अब चाणक्य स्ट्रेटजीज (Chanakya Strategies) के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक असम में NDA की भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी होती दिख रही है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें और वोट प्रतिशत मिलने का अनुमान है. यहां आपको बता दें कि ये एग्जिट पोल के आंकड़े हैं और नई सरकार के असली फैसला 4 मई 2026 को मतगणना के बाद ही होगा.

Read more!

NDA गठबंधन को मिल सकती इतनी सीटें

चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल के अनुसार, असम की 126 विधानसभा सीटों में से एनडीए (NDA) को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान है. बता दें कि यहां बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है और  एग्जिट पोल के आंकड़े के मुताबिक NDA इस आंकड़े से काफी आगे नजर आ रहा है. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ASM को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं. अन्य उम्मीदवारों के खाते में 3 से 5 सीटें जाने की उम्मीद जताई गई है. 

वोट शेयर में भी NDA का दबदबा

सीटों के अलावा वोट प्रतिशत के मामले में भी एनडीए काफी मजबूत स्थिति में है. एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 48 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक वोट मिल सकते हैं. विपक्ष के (ASM) गठबंधन को 38 प्रतिशत से 45 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है. वहीं अन्य के हिस्से में 8 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक वोट शेयर जा सकता है.

हिमंत बिस्वा सरमा की हैट्रिक की तैयारी

असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी गठबंधन तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश कर रहा है. यहां 9 अप्रैल को  एक फेज में वोटिंग थी. ऐसे में अब सबकी निगाहें 4 मई 2026 पर हैं, जब आधिकारिक तौर पर वोटों की गिनती होगी और असम की अगली सरकार की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Bengal Election Exit Poll 2026: पश्‍चिम बंगाल में BJP की बनेगी सरकार या ममता बनर्जी की होगी वापसी?...चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    follow google news