लाइव

Assam Election Results 2026 LIVE Updates: असम में कांग्रेस को लगा 440 वोल्ट का झटका, जोरहाट में धराशायी हुए गौरव गोगोई; इन्होंने दी करारी शिकस्त

Assam Election Results 2026 LIVE Updates: असम विधानसा चुनाव 2026 का रिजल्ट आज सुबह आठ बजे के बाद आने लगेगा. असम विधानसभा चुनाव के ECI रिजल्ट के लिए बने रहिए न्यूज तक के साथ.

असम विधानसभा न्यूज
असम विधानसभा न्यूज

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Assam Election Results 2026 LIVE Updates: असम की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी? क्या बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचेगी या कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने में कामयाब होगी? इन सभी सवालों से सोमवार यानी 4 मई को पर्दा उठ जाएगा. चुनाव आयोग (ECI) कल सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू करने जा रहा है. दोपहर होते-होते राज्य की सियासी तस्वीर साफ होने लगेगी और यह पता चल जाएगा कि असम की जनता ने अगले पांच साल के लिए किसे अपना सरदार चुना है.

Read more!

राज्य की 126 सीटों पर इस बार कुल 722 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है, जिनमें 59 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. प्रशासन ने निष्पक्ष और सुरक्षित मतगणना के लिए कमर कस ली है. 35 जिलों में बनाए गए 40 काउंटिंग सेंटर्स पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम हैं. 'स्ट्रॉन्ग रूम' से लेकर काउंटिंग टेबल तक की निगरानी के लिए सीएपीएफ (CAPF) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं.

असम चुनाव के पल-पल के रुझानों के लिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग पर...

 

तमिलनाडु चुनाव परिणाम के अपडेट यहां देखें

केरल में मतगणना शुरू, यहां देखें-देखें रियल टाइम अपडेट

पुडुचेरी चुनाव परिणाम के लिए यहां देखें

बंगाल रिजल्ट का लाइव अपडेट यहां देखें

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 06:01 PM • 04 May 2026

    गोलाघाट में खिला 'कमल', कांग्रेस का अभेद्य किला माना जाता था, जानें कितने वोटों से जीती BJP

    असम चुनाव के नतीजों में एक और बड़ी खबर गोलाघाट से आ रही है जहां बीजेपी ने कांग्रेस के पुराने किले को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. असम की गोलाघाट विधानसभा सीट, जिसे कभी कांग्रेस का अभेद्य किला माना जाता था, अब पूरी तरह BJP के रंग में रंग चुकी है। बीजेपी उम्मीदवार अजंता नियोग ने यहाँ से शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के बिटुपन सैकिया को 43,000 से ज्यादा वोटों के भारी अंतर से हरा दिया है.

    आंकड़ों की बात करें तो अजंता नियोग को कुल 1,02,212 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बिटुपन सैकिया महज 58,453 वोटों पर ही सिमट गए. यह जीत न सिर्फ अजंता नियोग के कद को बढ़ाती है, बल्कि यह भी साफ करती है कि इस क्षेत्र में अब समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं.

  • 05:14 PM • 04 May 2026

    Assam Election Results: हिमंत बिस्वा सरमा ने 80,000 वोटों की बढ़त हासिल की

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पारंपरिक सीट जालुकबारी से लगातार छठी बार जीत की ओर बढ़ रहे हैं. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा निओग पर 80,000 से ज्यादा वोटों की भारी बढ़त बना ली है.

    जालुकबारी सीट पिछले कई सालों से बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है और इस बार भी सरमा ने यहां अपनी पकड़ साबित कर दी है. रुझानों को देखकर साफ लग रहा है कि सरमा एक बार फिर ऐतिहासिक अंतर से इस सीट को अपने नाम करने जा रहे हैं.
     

  • 04:18 PM • 04 May 2026

    Assam Election Result: असम में 11 सीट पर बीजेपी की जीत, जानें कांग्रेस और अन्य पार्टियों का हाल

    असम विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों और नतीजों ने राज्य की सियासी तस्वीर साफ कर दी है. यहां कुल 126 सीटों में से 122 सीटों के आंकड़े सामने आ चुके है.  आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) अकेले ही 71 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और 11 सीटें जीत चुकी है जो उसे बहुमत के जादुई आंकड़े के बेहद करीब ले जाता है. वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस (INC) 19 सीटों पर आगे चल रही है लेकिन अब तक कोई सीट जीत नहीं पाई है. क्षेत्रीय दलों की बात करें तो BOPF 9 सीटों पर बढ़त और 1 जीत के साथ मौजूद है, जबकि AGP 9 सीटों पर आगे है और AIUDF ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है. बीजेपी असम में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ओर मजबूती से बढ़ती दिख रही है.
     

  • 03:37 PM • 04 May 2026

    Assam Election Live Result: असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगु लगातार तीसरी बार जीते

    असम के शिक्षा मंत्री और सीनियर BJP नेता रानोज पेगु ने धेमाजी विधानसभा सीट पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखा है. इस सीट पर उन्होंने अपने सबसे करीबी विरोधी कांग्रेस के सैलेन सोनोवाल को 32,229 वोटों से हराया है. पेगु ने धेमाजी सीट पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है. इस सीट पर पेगु को 83,649 वोट मिले है जबकि सोनोवाल को 51,420 वोट मिले.
     

  • 03:14 PM • 04 May 2026

    Assam Election Result LIVE: जोरहाट सीट पर BJP की बड़ी जीत, गौरव गोगोई को हार

    Assam Election Result LIVE: असम के जोरहाट विधानसभा सीट पर भी मुकाबल खत्म हो चुका है और BJP के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने शानदार जीत दर्ज की है. इस चुनाव में उन्होंने कुल 69,439 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गौरव गोगोई को 23,182 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. वहीं दूसरी तरफ गौरव गोगोई को इस मुकाबले में 46,257 वोट मिले लेकिन वे बीजेपी उम्मीदवार की बढ़त को पार नहीं कर सके. इस जीत के साथ बीजेपी ने जोरहाट सीट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और यह परिणाम राज्य की राजनीतिक तस्वीर पर भी असर डाल सकता है.

  • 02:59 PM • 04 May 2026

    Assam Election Result 2026: Assam में धेमाजी से जोरहाट तक विरोधियों का सूपड़ा साफ, भाजपा उम्मीदवारों ने गाड़े कामयाबी के झंडे

    Assam Election Resut Live: असम में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक, धेमाजी सीट से डॉ. रानोज पेगू 32 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते हैं. वहीं सिसिबरगांव में जिबन गोगोई ने करीब 40,593 वोटों के बड़े अंतर से बाजी मारी है. इसके अलावा जोरहाट सीट पर हितेंद्र नाथ गोस्वामी भी 23 हजार से अधिक वोटों से अपनी जीत पक्की कर चुके हैं. यह सारा डेटा 4 मई 2026 की दोपहर तक का है और इन सीटों पर मतगणना के सभी राउंड पूरे हो चुके हैं. 

  • 01:58 PM • 04 May 2026

    Assam Election Result live: जोरहाट में गौरव गोगोई 19 हजार वोटों से पीछे

    LIVE Assam Vidhan Sabha Chunav 2026: असम के जोरहाट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सांसद और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख गौरव गोगोई 14 में से 12 राउंड की गिनती के बाद 19,619 वोटों से पीछे चल रहे हैं. इस विधानसभा सीट  पर मौजूदा BJP विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी 59,113 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं.

  • 01:13 PM • 04 May 2026

    LIVE Assam Vidhan Sabha Chunav Results: बिन्नाकांडी में बदरुद्दीन अजमल का दबदबा, सातवें राउंड के बाद 10 हजार वोटों की बड़ी बढ़त

    LIVE Assam Election Results: असम की बिन्नाकांडी विधानसभा सीट से एआईयूडीएफ (AIUDF) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वोटों की गिनती के सातवें दौर के समापन के बाद अजमल ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर निर्णायक बढ़त बना ली है. वे असम जातीय परिषद (AJP) के उम्मीदवार रेजाउल करीम चौधरी से 10,253 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं. जैसे-जैसे मतगणना के राउंड बढ़ रहे हैं, अजमल की स्थिति इस सीट पर और भी मजबूत होती दिख रही है.

  • 01:08 PM • 04 May 2026

    Assam Election ResultS LIVE: असम में सेंचुरी लगाने से सिर्फ एक कदम दूर हैं हिमंता बिस्वा, बंपर जीत की ओर BJP

    Assam Vidhan Sabha Chunav LIVE: असम के CM हिमंता बिस्‍वा सरमा बंगाल में सेंचुरी लगाने जा रहे हैं BJP 99 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का हाल बेहाल है. कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट से पिछड़ चुके हैं. 9वें राउंड की काउंटिंग के बाद गौरव गोगोई लगभग 13 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं. जोरहाट से बीजेपी उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं.

  • 12:42 PM • 04 May 2026

    Assam Chunav live: नाजिरा में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस का 'अभेद्य किला' ढहाने की ओर बीजेपी, देबब्रत सैकिया 12 हजार वोटों से पीछे

    Assam Vidhan Sabha chunav live:असम चुनाव के नतीजों में सबसे चौंकाने वाली खबर नाज़िरा विधानसभा सीट से आ रही है, जिसे कांग्रेस का सुरक्षित गढ़ माना जाता था. यहां विपक्ष के नेता और कद्दावर कांग्रेस विधायक देबब्रत सैकिया अपनी साख बचाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं. चुनाव आयोग के दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक सैकिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के मयूर बोरगोहेन से 12,166 वोटों के भारी अंतर से पीछे चल रहे हैं. साल 2011 से लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे सैकिया के लिए यह रुझान किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि बीजेपी के मयूर बोरगोहेन ने उनके इस गढ़ में सेंध लगाकर अपनी निर्णायक बढ़त बना ली है.

  • 12:22 PM • 04 May 2026

    Assam Assembly Election Results live: असम के गुवाहाटी में बीजेपी हेडक्वार्टर में जश्न की तैयारियां शुरू

    Assam Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE: असम: चुनाव काउंटिंग के बीच गुवाहाटी में बीजेपी हेडक्वार्टर में जश्न की तैयारी चल रही है. प्रदेश में बीजेपी ने 77 सीटों पर बढ़त बना ली है. 

     

  • 12:02 PM • 04 May 2026

    Assam Election Result Live: असम में हिमंत का 'मैजिक' बरकरार, बीजेपी बहुमत के पार, संकट में कांग्रेस

    LIVE Assam Chunav Results: असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी ने प्रचंड बढ़त बनाकर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है. निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन 126 में से 78 सीटों पर आगे निकलकर बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार कर चुका है, जबकि कांग्रेस महज 24 सीटों पर संघर्ष कर रही है. सबसे बड़ी खबर हॉट सीटों से है, जहाँ जालुकबारी में सीएम हिमंत 12 हजार वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं, वहीं जोरहाट में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई 9 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं. राज्य में भगवा लहर और कांग्रेस की इस बड़ी गिरावट ने यह लगभग साफ कर दिया है कि असम की जनता ने एक बार फिर विकास की निरंतरता को चुनते हुए बीजेपी की हैट्रिक पर मुहर लगा दी है.

  • 11:29 AM • 04 May 2026

    LIVE Assam Chunav Parinam 2026: असम में सेंचुरी के करीब बीजेपी

    Assam Assembly Election Results 2026 live: असम में बीजेपी 100 सीटों के पाअसम में बीजेपी 100 सीटों के पास पहुंच चुकी है. भारतीय जनता पार्टी ने 98 सीटों पर लीड ले ली है. कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के उम्मीदवार 26 सीटों पर आगे चल रहे हैं. अन्य के उम्मीदवार दो सीटों पर आगे हैं.स पहुंच चुकी है. भारतीय जनता पार्टी ने 98 सीटों पर लीड ले ली है. कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के उम्मीदवार 26 सीटों पर आगे चल रहे हैं. अन्य के उम्मीदवार दो सीटों पर आगे हैं.

  • 11:21 AM • 04 May 2026

    Assam Election Result 2026 Live: गौरव गोगोई ने मतगणना की रफ्तार पर उठाए सवाल, जानें क्या है

    Assam Election Result 2026 Live: असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और जोरहाट सीट से ताल ठोक रहे गौरव गोगोई ने मतगणना की रफ्तार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने काउंटिंग सेंटर के अंदर की स्थिति साझा करते हुए कहा कि एक खास विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती उम्मीद से कहीं ज्यादा धीमी गति से चल रही है. गोगोई ने आगे कहा, "हमने अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है और अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया है. फिलहाल जल्दबाजी में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा, हमें अंतिम नतीजों के आने तक धैर्य बनाए रखना चाहिए."

     

     

  • 11:08 AM • 04 May 2026

    Assam Election Results live updates: असम के रुझानों पर बीजेपी अध्यक्ष दिलीप साक्या ने क्या कहा

    Assam Assembly election results live updates: गुवाहाटी: असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैक्या ने कहा, "यह जनता का आशीर्वाद है. हम निश्चित रूप से असम में तीसरी बार सरकार बनाएंगे. आज असम की जनता ने एक ऐतिहासिक जनादेश हमें दिया है...हम अभी इंतजार करेंगे..." उन्होंने आगे कहा, "पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनने की पूरी उम्मीद है. शुरुआती रूझानों में BJP आगे चल रही है..."

     

  • 10:36 AM • 04 May 2026

    LIVE Assam Election Result: जालुकबारी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की बड़ी बढ़त, कांग्रेस पिछड़ी

    Assam Vidhan Sabha Chunav LIVE:असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है. राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता हिमंत बिस्वा सरमा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 4,979 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं.

  • 10:18 AM • 04 May 2026

    Assam Election Result 2026 Live: जालुकबारी में हिमंत बिस्वा सरमा और शिवसागर में अखिल गोगोई आगे

    LIVE Assam Vidhan Sabha Chunav 2026:असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिग्गजों ने अपनी बढ़त बनानी शुरू कर दी है. राज्य की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली जालुकबारी से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं. वहीं जोरहाट में कांग्रेस के गौरव गोगोई ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. 

    इन सीटों पर भी दिख रहा है कड़ा मुकाबला:

    रुझानों के अनुसार राज्य के अन्य प्रमुख चेहरों की स्थिति इस प्रकार है

    • शिवसागर: जेल से चुनाव लड़कर सुर्खियों में रहने वाले अखिल गोगोई अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. 
    • दिसपुर: यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रद्युत बोरदोलोई आगे चल रहे हैं.
    • बिहपुरिया: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बना ली है.
    • खौवांग: क्षेत्रीय दल के प्रमुख नेता लुरिनज्योति गोगोई रुझानों में आगे निकल गए हैं.
    • जागीरोड: भाजपा सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका अपनी सीट से आगे चल रहे हैं.
  • 09:56 AM • 04 May 2026

    LIVE Assam Vidhansabha Chunav Result: सिलचर विधानभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार ने क्या कहा

    Assam Vidhansabha Chunav Result LIVE: सिलचर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार राजदीप राय ने कहा, "सिलचर में बहुत बड़े अंतर से हमारी जीत होगी. असम में हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं."

     

  • 09:40 AM • 04 May 2026

    Assam Assembly Election Results 2026 LIVE: जोरहाट विधानसभा सीट पर बीजेपी के 'अभेद्य किले' में गौरव गोगोई की सेंध

    LIVE Assam Election Results 2026: जोरहाट विधानसभा सीट से चौंकाने वाले शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं. 5 बार के विजेता और बीजेपी के दिग्गज नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी को कड़ी टक्कर देते हुए कांग्रेस के गौरव गोगोई आगे चल रहे हैं. पहली बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे गौरव ने शुरुआती राउंड की मतगणना में ही बढ़त बनाकर मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया है.

  • 09:30 AM • 04 May 2026

    LIVE Assam Vidhan Sabha Chunav Results 2026: बोडो इलाके में मुकाबला दिलचस्प

    Assam Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) ने भले ही हाल के 'बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद' (BTC) चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की हो, लेकिन पश्चिमी असम के इस इलाके में राजनीतिक स्थिति अभी भी बदल सकती है. NDA इस क्षेत्र की 15 सीटों पर अपना दबदबा बनाने के लिए BPF के साथ अपने गठबंधन का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है. एक बड़े फेरबदल के तहत बीजेपी ने अपने पिछले सहयोगी UPPL का साथ छोड़ दिया है. पिछले साल अक्टूबर में BTC चुनावों में शानदार जीत हासिल करने के बाद BJP ने BPF को फिर से NDA खेमे में शामिल कर लिया है.

    BPF का पुराना दबदबा

    हग्रामा मोहिलरी के नेतृत्व वाली BPF साल 2005 से बोडो राजनीति की सबसे बड़ी ताकत रही है. 2020 के एक छोटे समय को छोड़ दिया जाए तो BPF हमेशा सत्ता के करीब रही है. खास बात यह है कि असम की सत्ता में चाहे कांग्रेस रही हो या BJP, हग्रामा मोहिलरी की पार्टी हमेशा सरकार में एक अहम सहयोगी की भूमिका निभाती आई है.
     

follow google news