असम में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होने के बाद अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है. असम में कौन मारेगा बाजी ये सवाल हर किसी की जुबान पर है. इसी बीच पोल डायरी के एग्जिट पोल के रिजल्ट सामने आ गए हैं. पोल डायरी के मुताबिक असम की 126 सीटों में से NDA को 86-101 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं INDIA गठबंधन को 15-26 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. अन्य के खाते में 2-5 सीटें जाने की बात कही गई है.
ADVERTISEMENT
असम में बीजेपी ने 91 सीटों पर चुनाव लड़ा है. पोल डायरी एग्जिट पोल इसे 75-86 सीटें मिलने का अनुमान जता रहा है. NDA के सहयोगी दल BPF ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा है. एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक इसे 5-7 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. एक अन्य सहयोगी दल AGP जिसने 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, उसे 6-8 सीटें मिलने की बात कही जा रही है. INDIA गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने 114 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. कांग्रेस पार्टी को 15-24 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.
पोल डायरी एग्जिट पोल रिजल्ट
| गठबंधन | सीट प्रोजेक्शन | वोट शेयर प्रोजेक्शन |
| NDA | 86-101 | 47.10% |
| INDIA | 15-26 | 38.49% |
ADVERTISEMENT


