केरल में चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल में इस बार बदलाव की बयार बहती दिखाई दे रही है. इसी बीच पोल मंत्रा का एग्जिट पोल भी सामने आया है जिसमें कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF के पास ही राज्य की सत्ता की चाबी जाती हुई दिखाई दे रही है. पोल मंत्रा के एग्जिट पोल में UDF को 88 से 92 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि CPM के नेतृत्व वाली LDF को महज 42-26 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है. NDA की बात करें तो उन्हें 0-2 सीटें और अन्य के खाते में 0-4 सीटें मिलने का अनुमान है. ध्यान देने वाली बात है कि केरल में कुल 140 विधानसभा सीटें है और सरकार बनाने के लिए 71 सीटों की जरूरत है.
ADVERTISEMENT
वोट शेयर की बात करें तो UDF को 38.5%, LDF को 33.4%, NDA को 20.2% और अन्य को 2.3% मिलने का अनुमान लगाया है. राज्य में इस बदलाव के साथ ही सीएम चेहरे को लेकर भी चर्चाएं तेज है. पोल मंत्रा ने केरल की जनता से उनके पसंदीदा सीएम को लेकर भी सर्वे किया है, जिसमें कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है.
कौन हैं केरल का पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा?
पोल मंत्रा के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक केरल में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांटे की टक्कर है और जनता की राय अलग-अलग बंटी हुई है. इसमें कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को बतौर मुख्यमंत्री सबसे ज्यादा 21.2% लोगों ने समर्थन दिया है. वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन(LDF) के पक्ष में 20.5% जनता है. इसके अलावा के.सी.वेणुगोपाल को 17.8%, के.के.शैलजा को 11.2%, रमेश चेनिथला को 11.2% और राजीव चंद्रशेखर को 10.5% जनता का समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
एग्जिट पोल के नतीजे में यह साफ है कि इस बदलाव की बयार के साथ-साथ जनता मौजूदा मुख्यमंत्री को बदलना चाहती है और वीडी सतीशन को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती है.
केरल चुनाव में किस नेता ने कितना प्रभाव डाला?
पोल मंत्रा के सर्वे रिपोर्ट में इलेक्टोरल इम्पैक्ट की भी बात की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक केरल में पिछले 60 दिनों में अलग-अलग नेताओं ने अपनी पार्टी के लिए लोगों के बीच प्रभाव डाला है, जिसमें सबसे ज्यादा 21.4% इम्पैक्ट के साथ UDF के KC Venugopal आगे है. वहीं LDF के मौजूदा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन 18.6% के साथ दूसरे नंबर पर और UDF के वीडी सतीशन 16.2% के साथ तीसरे नंबर पर हैं. सर्वे के मुताबिक शशि थरूर का केरल के चुनाव में अपनी पार्टी के लिए 12.5 फीसदी का इम्पैक्ट और शफि परम्बिल का 10.1 फीसदी इम्पैक्ट रहा है.
ADVERTISEMENT


