Mukul Wasnik: केरलम में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री कौन होगा. इसके लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को ऑब्जर्वर नियुक्त करके भेजा है. इसी बीच एक फाइल पर लगा पेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि ये फाइल मुकुल वासनिक के हाथों में थी, जब वे मीडिया के सामने आए तो बाएं हाथ में मोबाइल के साथ कथित रूप से एक फाइल थी.
ADVERTISEMENT
इस फाइल पर जो नाम हर कॉलम में लिखा था उसपर सबकी नजर गई. इसमें जितने कॉलम विजिबल है उन सबमें MLA नेम और उनके फोन नंबर के आगे हर कॉलम में केसी लिखा हुआ था. यानी हर विधायक उस पेज पर जितने विधायकों के नाम थे सबकी सहमति केसी वेणुगोपाल पर थी. अब इस तस्वीर ने इस बात को और ज्यादा हवा दे दी है कि राहुल गांधी के बेहद खास और राइट हैंड केसी वेणुगोपाल को केरल की कमान दी जा रही है.
जानबूझकर वो पेज दिखाया गया
सोशल मीडिया पर चर्चा इस बात की है कि मुकुल वासनिक ने जान बूझकर वो पेज मीडिया के सामने विजिबल रखा. इस की तस्वीर किसी ने क्लिक कर ली. अब ये सोशल मीडिया पर वायरल है और माना जा रहा है कि केसी वेणुगोपाल के नाम पर कांग्रेस आलाकमान के साथ ही विधायकों की भी मुहर लग चुकी है.
सीएम फेस की दौड़ में ये नाम
केरल में कांग्रेस समर्थित यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) गठबंधन ने बहुमत का हासिल किया है. इसमें सबसे 63 ज्यादा सीटें कांग्रेस पार्टी की हैं. गठबंधन में IUML 22 सीटों के साथ, केरल कांग्रेस 7 सीटों के साथ, RSP 3 और अन्य दो दलों को मिलाकर कुल 102 सीटें हासिल की हैं. अब सरकार बनाने के क्रम में सीएम फेस पर कांग्रेस पार्टी में मंथन चल रहा है. इसमें प्रमुख रूप से केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथल्ला, और वीडी सतीशन का नाम चल रहा है. ये सभी केरल में नायर समाज से आते हैं जो वहां अगड़ी जाति मानी जाती है.
ADVERTISEMENT


