Shesh Bharat: कांग्रेस की केरल टेंशन खत्म? 2021 की हार का बदला लेने को तैयार कांग्रेस, सतीसन-चेन्निथला में सुलह!
Kerala Assembly Election 2026: केरल निकाय चुनाव में कांग्रेस (UDF) ने LDF और BJP को पछाड़कर बड़ी जीत हासिल की है. इस जीत के बाद पार्टी के दो बड़े प्रतिद्वंद्वी नेताओं, वीडी सतीसन और रमेश चेन्निथला के बीच सुलह हो गई है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ को दरकिनार कर दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट हुए हैं.
ADVERTISEMENT

Kerala Congress Unity
Kerala Assembly Election 2026: केरल के विधानसभा चुनावों से पहले जो हुआ है वो कांग्रेस और यूडीएफ की कल्पनाओं से परे हुआ है. पिछले दो लोकसभा चुनाव तो कांग्रेस के यूडीएफ अलायंस ने दमखम के साथ जीता लेकिन दो विधानसभा और दो निकाय चुनावों में एलडीएफ की पकड़ मजबूत रही. कई चुनावों के बाद ऐसा हुआ जब कांग्रेस अलायंस ने विधानसभा चुनाव से पहले निकाय चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है. एलडीएफ मुंह के बल के गिरा और बीजेपी का एनडीए अलायंस सिर नहीं उठा सका.