पश्चिम बंगाल में जब से सत्ता बदली है और टीएमसी की विदाई हुई है, तब से ही वहां का हवा का रुख बदला हुआ नजर आ रहा है. प्रशासन एक ओर जहां लगातार कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर अब आम जनता भी टीएमसी के अत्याचारों का खुलकर विरोध करने लगी है. इसी बीच कोलकाता के सॉल्ट लेक से भी एक मिलता-जुलता मामला सामने आया है, जहां TMC पार्षद के करीबी पर लोगों का गुस्सा इस तरह भड़का की उन्होंने उसकी सरेआम पिटाई कर दी. लोगों का आरोप है कि वह जबरन उनसे रंगदारी वसूलता था और अब तक लाखों की ठगी कर चुका था. हालांकि पुलिस ने मामले को संभाल लिया और शख्स को वहां से लेकर थाने पहुंच गई. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
दुकान दिलाने के नाम ऐंठ रहा था पैसे
मामला कोलकाता के पॉश इलाके कहे जाने वाले साल्ट लेक से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, बिधाननगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सरदावत मुखर्जी बाजार का दौरा कर रहे थे. इस दौरान वहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनसे हालचाल लिया. इसी दौरान व्यापारियों ने शिकायत करते हुए बताया कि चंदन भट्टाचार्य नाम का एक स्थानीय टीएमसी नेता उनसे जबरन पैसे वसूली करता है. लोगों ने यह भी बताया कि चंदन ने दुकान के लिए जगह दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए है, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ.
लोगों ने सरेआम की पिटाई
मामला की जानकारी मिलते ही विधायक सरदावत मुखर्जी ने चंदन को बुलवाया. लेकिन चंदन ने पहुंचते ही सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. चंदन को फिर से झूठ बोलता देख वहां मौजूद लोगों का पारा गर्म हो गया और वहां लोगों ने उसे घेर कर पीटना शुरू कर दिया.
पुलिस ने संभाला मामला
मामला बिगड़ता देख तुरंत मौके पर मौजूद बिधाननगर नॉर्थ पुलिस ने मोर्चा संभाला. पुलिस ने पहले चंदन को भीड़ से बचाया और वहां मौजूद अपनी गाड़ी की ओर ले जाने लगे. लेकिन इस दौरान भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वो चंदन को मार रहे थे. फिर पुलिस ने आरोपी को गाड़ी में बिठाया और थाने ले गई.
पिटाई का वीडियो आया सामने
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जहां चंदन भट्टाचार्य को लोग जमकर कूट रहे है. वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस चंदन को गाड़ी की ओर ले जा रही है. तभी पीछे से एक शख्स आता है चंदन को मारता है. हालांकि पुलिस उसे गाड़ी में बिठा देती है फिर से लोग गाड़ी के खिड़की से उसे लगातार मारते है. अंत में पुलिस गाड़ी का शीशा ऊपर कर देती है और फिर वहां से चंदन को लेकर निकल जाती है.
ADVERTISEMENT


