Puducherry Chanakya Strategies Exit Poll: पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को सभी 30 सीटों पर मतदान हो चुका है.यहां इस चुनाव में एन. रंगास्वामी के नेतृत्व वाले NDA (AINRC और भाजपा) और कांग्रेस-DMK गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है. अब वोटिंग खत्म होने के बाद से सबकी नजर इस बात पर है कि क्या पुडुचेरी में NDA अपनी सत्ता बचा पाएगा या विपक्ष बाजी मार लेगा. इसी बीच अब का चाणक्य स्ट्रेटजीज (Chanakya Strategies) का एग्जिट पोल सामने आया है. इस एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, पुडुचेरी में एक बार फिर NDA गठबंधन की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं कि एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है. हालांकि, असली नतीजे 4 मई 2026 को मतगणना के बाद ही साफ होंगे.
ADVERTISEMENT
NDA गठबंधन को मिल सकता है बहुमत
चाणक्य स्ट्रैटेजीज के सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों में से NDA को 17 से 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. बहुमत के लिए 16 सीटों की जरूरत होती है और NDA इस जादुई आंकड़े को पार करता दिख रहा है. वहीं, कांग्रेस और DMK के गठबंधन यानी एसपीए (SPA) को 9 से 13 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अभिनेता विजय की पार्टी TVK+ को 0 से 1 सीट मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य के खाते में कोई सीट जाती नहीं दिख रही है.
वोट शेयर में भी NDA सबसे आगे
सीटों के साथ-साथ वोट प्रतिशत के मामले में भी NDA गठबंधन मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 44 प्रतिशत से 47 प्रतिशत तक वोट मिल सकते हैं. वहीं विपक्षी गठबंधन एसपीए को 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. टीवीके प्लस को 6 प्रतिशत से 7 प्रतिशत और अन्य उम्मीदवारों को 1 प्रतिशत से 2 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना जताई गई है.
4 मई को होगा पुडुचेरी की सत्ता का फैसला
आपको बता दें कि पुडुचेरी की सभी सीटों पर 9 अप्रैल को हुई वोटिंग के बाद अब सबको 4 मई का इंतजार है. चाणक्य स्ट्रैटेजीज ने आज 29 अप्रैल को जो एग्जिट पोल जारी किया है, उसमें मुख्यमंत्री रंगास्वामी और NDA के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है. ् हालांकि, पुडुचेरी की सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी इसका अंतिम फैसला 4 मई 2026 को मतगणना के दिन होगा.
यह भी पढ़ें: Kerala Matrize Exit Poll: केरल में UDF की सुनामी या LDF की वापसी? मैट्राइज एग्जिट पोल ने सबको चौंकाया
ADVERTISEMENT


