Tamil Naidu Exit Poll: तमिलनाडु में विजय थलापति की पार्टी TVK का कितना असर ?... जानें Chanakya Strategies के एग्जिट पोल में कितनी मिल रही सीटें

Tamil Naidu Exit Poll: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है. चाणक्य स्ट्रेटजीज के आंकड़ों में DMK गठबंधन को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि AIADMK और अन्य दल पीछे नजर आ रहे हैं. अब सबकी नजरें 4 मई पर टिकी हैं, जब असली नतीजे सामने आएंगे.

Tamil Naidu Chanakya Strategies Exit Poll
Tamil Naidu Chanakya Strategies Exit Poll

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Tamil Naidu Chanakya Strategies Exit Poll: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब देशभर की नजरें 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए चुनावों के नतीजों पर टिकी हैं. इसी बीच इन सभी जगहों के एग्जिट पोल भी सामने आने लगे हैं. बात करें  तमिलनाडु की तो यहां वोटिंग के बाद से यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला DMK गठबंधन अपनी सत्ता बरकरार रख पाएगा या विपक्षी दल बाजी पलट देंगे. तमिलनाडु में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प है, क्योंकि मैदान में DMK समर्थित सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA), एआईएDMK के नेतृत्व वाला गठबंधन और अभिनेता विजय थलापति की नई पार्टी टीवीके (TVK) समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं. इसी बीच चाणक्य स्ट्रेटजीज (Chanakya Strategies) का एग्जिट पोल सामने आया है. इसके आंकड़ों के मुताबिक तमिलनाडु में एक बार फिर DMK गठबंधन सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) की सरकार बनने के मजबूत संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, तमिलनाडु की सत्ता का अंतिम फैसला 4 मई 2026 को मतगणना के बाद ही होगा.

Read more!

DMK गठबंधन  को मिल सकता है भारी बहुमत

चाणक्य स्ट्रैटेजीज के सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से एसपीए (SPA) को 145 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है. बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है और स्टालिन का गठबंधन इस आंकड़े से काफी आगे नजर आ रहा है. वहीं, मुख्य विपक्षी दल AIADMK को 50 से 65 सीटें मिल सकती हैं. पहली बार चुनावी मैदान में उतरी अभिनेता विजय की पार्टी TVK को 13 से 18 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है, जबकि अन्य के खाते में 5 से 8 सीटें जा सकती हैं.

वोट शेयर में भी DMK गठबंधन की बड़ी बढ़त

वोट प्रतिशत की बात करें तो यहां भी सत्ताधारी गठबंधन का दबदबा दिख रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक SPA को 42 प्रतिशत से 46 प्रतिशत तक वोट मिल सकते हैं. AIADMK को 36 प्रतिशत से 40 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. अभिनेता विजय की पार्टी TVK को 12 प्रतिशत से 16 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है, जो एक नई पार्टी के लिए बड़ी बात मानी जा रही है. अन्य उम्मीदवारों को 4 प्रतिशत से 6 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

4 मई को आएगा चुनाव का रिजल्ट

आपको बता दें कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को 234 सीटों पर एक फेज में वोटिंग हुई थी और 4 मई को यहां भी नतीजेउ आएंगे. चाणक्य स्ट्रैटेजीज के आज 29 अप्रैल को जारी आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. जहां DMK गठबंधन अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहा है, वहीं नई पार्टियों के प्रदर्शन ने भी सबको चौंकाया है. अब तमिलनाडु की जनता ने किसके सिर पर ताज सजाया है, इसका पूरा खुलासा मतगणना के दिन होगा.

यह भी पढ़ें: Kerala Election 2026 Exit Poll: केरल से कांग्रेस के लिए गुड न्यूज... Chanakya Strategies एग्जिट पोल के अनुसार UDF को मिल सकती हैं इतनी सीटें

    follow google news