Breaking: तमिलनाडु से बड़ी खबर...विजय थलापपति के साथ हो गया खेला, DMK और AIDMK में हो गई बात, बन रहा नया समीकरण?

तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. DMK और AIADMK के बीच बातचीत की खबर से सरकार गठन को लेकर नया समीकरण बन रहा है. जानिए किस गठबंधन के पास कितनी सीटें और किसके पास बन सकते हैं सरकार के चांस.

NewsTak
तमिलनाडु में हो गया बड़ा खेल?

न्यूज तक डेस्क

follow google news

तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आ रही है. वहां डीएमके और एआईडीएमके के बीच बातचीत की खबर है. माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां एक होकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती हैं. फिलहाल डीएमके के पास 59 और एआईडीएमके के पास 47 सीटें हैं. दोनों मिलकर भी 106 सीटें हो रही हैं. अभी भी इनको 12 सीटों की जरूरत है. 

Read more!

यदि पीएमके अपनी 4 सीटों के साथ आती है और बीजेपी 1 सीट के साथ आती है फिर भी डीएमके और एआईडीएमके मिलकर सरकार नहीं बना पाएंगी. वहीं यदि TVK की बात करें तो उनके पास 108 सीटें हैं. कांग्रेस के पास 5 सीटें, IUML की 2 और सीपीआई और सीपीआई एम की 4 सीटों के साथ 119 सीटें होती हैं. यहां सरकार बनाने के चांस बन सकते हैं. हालांकि राजनीति में कुछ भी कहा नहीं जा सकता. कब कहां कौन सा फिगर सामने आ जाए ये अंदाजा लगाना भी कई बार मुश्किल होता है. कुल मिलाकर डीएमके और एआईडीएमके के बीच बातचीत की खबर से तमिलनाडु की सियासत काफी गरमा गई है. 

VCK ने TVK को समर्थन देने का फैसला टाला

खबर से भी है कि वीसीके यानी विदुथलाई चिरुथैगल कच्ची अपनी दो सीटों के साथ विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने की बात कह रही थी. अब उसने फैसला टाल दिया है. चूंकि VCK ने  DMK के एक साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. यह अटकलें लग रही थी कि TVK की सरकार बनाने के लिए VCK विजय के साथ जा सकती है. सत्ता में किसका साथ देना है इसे तय करने के लिए VCK कल बैठक करने वाली थी, लेकिन अब DMK और AIADMK के गठबंधन के अटकलों के बीच VCK ने बैठक रद्द कर दी है. 

ध्यान देने वाली बात है कि इस पहले TVK के निमंत्रण के बावजूद वामपंथी दलों और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) अपना समर्थन देने से इनकार कर चुकी है.

कांग्रेस पार्टी ने TVK को सरकार बनाने के लिए दिया समर्थन, लेकिन बदले में रखी ये शर्त
 

    follow google news