कांग्रेस पार्टी ने TVK को सरकार बनाने के लिए दिया समर्थन, लेकिन बदले में रखी ये शर्त
Vijay TVK Government: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. विजय की पार्टी TVK को कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद सरकार गठन की तस्वीर साफ होती दिख रही है. इस फैसले से DMK-कांग्रेस गठबंधन में दरार आ गई है और राज्य में सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं.
ADVERTISEMENT

TVK Congress Alliance
TVK Congress Alliance: तमिलनाडु में 108 सीटें जीतकर सबको चौंकाने वाली पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी पार्टी यानी TVK जल्द ही सरकार बना सकती है. इसमें उसकी मदद कांग्रेस पार्टी करने जा रही है. दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने एक लेटर जारी कर TVK को समर्थन देने का ऐलान किया है. इस फैसले के साथ ही राज्य में दशकों पुराने डीएमके-कांग्रेस गठबंधन भी अब टूट सकता है. DMK-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेता और वर्तमान सांसद एस. जोतिमणि ने कहा है कि अच्छा है कि हम आपसी सम्मान के साथ गठबंधन से अलग हो जाएं. उन्होंने कि इस दौरान हम दोनों ही पक्षों को एक दूसरे परकड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिए.