तमिलनाडु में विजय थलापति के लिए बड़ा अपडेट, DMK ने VCK को दे दिया हरी झंडी

Vijay Thalapathy TVK: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. विजय थलापति की पार्टी TVK 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, लेकिन सरकार बनाने के लिए अभी बहुमत से कुछ कदम दूर है. इसी बीच DMK द्वारा VCK को TVK के साथ जाने की हरी झंडी मिलने की खबर ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं. जानिए कैसे जोड़-तोड़ की राजनीति कर विजय तमिलनाडु में बना सकते हैं अपनी सरकार.

TVK Government Formation
Vijay Thalapathy Latest News

न्यूज तक डेस्क

follow google news

तमिलनाडु में इस बार चुनाव मैदान में उतरे विजय थलापति ने गजब कर दिखाया है. विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम पार्टी यानी TVK ने 234 में से 108 सीटें जीत ली और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. लेकिन इसके बावजूद भी सरकार बनाने को लेकर अभी भी गहमा-गहमी जारी है क्योंकि पार्टी को कम से कम 10 सीटें की दरकरार है. इसी बीच DMK ने अपने सहयोगी पार्टी VCK को हरी झंडी दे दी है, जिससे की विजय के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है. आइए विस्तार से जानते है क्या है पूरी कहानी और विजय कैसे तमिलनाडु में बना पाएंगे अपनी सरकार?

Read more!

DMK ने VCK को दे दी हरी झंडी!

DMK सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज VCK चीफ थिरुमावलवन ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK चीफ एम.के.स्टालिन से उनके घर मुलाकात की है. इस बैठक के बाद अब VCK जल्द ही TVK के साथ गठबंधन की आधिकारिक घोषणा करेगी. इस बैठक के बाद चर्चाएं है कि DMK ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर VCK, विजय थलापति की पार्टी TVK के साथ गठबंधन करना चाहती है तो उन्हें DMK नहीं रोकेगी. इस खबर के सामने आने के बाद से ही तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण और विजय के नेतृत्व में नई सरकार की गठन की चर्चाएं तेज हो गई है.

ध्यान देने वाली बात है कि बुधवार को DMK और AIADMK के बीच सरकार बनाने को लेकर आपसी बातचीत की खबर फैलने के बाद VCK ने TVK को समर्थन देने के बाबत होने वाली बैठक को रद्द कर दिया था. इसके बाद TVK के सामने नई चुनौती पैदा हो गई थी. एकतरफ, कांग्रेस की पांच सीटों के बाद मिलने जा रही VCK की 2 सीटें खटाई में पड़ती हुई दिखने लगी, वहीं दूसरी तरफ, वाम दल और IUML ने TVK को समर्थन देने से साफ इनकार कर दिया. इस तरह वाम दल(CPI+CPM) की 4 और IUML की 2 सीटें फिलहाल TVK के हाथ से सरक गई. 

आज भी गर्वनर से मुलाकात, लेकिन खाली हाथ लौटे

तमिलनाडु की सियासत में चुनाव के बाद से ही सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ की स्थिति बनी हुई है. इसी बीच विजय आज फिर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करने पहुंचे थे, जहां राज्यपाल ने उन्हें 118 विधायकों के समर्थन का हस्ताक्षर पत्र लाने को कहा है. मिली जानकारी के मुताबिक गर्वनर ने साफ कहा है कि आप बहुमत साबित कीजिए, तभी जाकर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा. यह बात भी सामने आ रही है कि सरकार बनने के बाद कोई परेशानी ना हो इसलिए बहुमत का भरोसा जरूरी है.

VCK साथ आती है तो क्या होगा समीकरण?

अब इस जोड़-तोड़ की राजनीति में सीटों का गणित समझने की भी जरूरत है. तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 118 का है. अभी विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम(TVK) के पास 108 सीटें है. बीते दिन कांग्रेस ने भी समर्थन देने की बात कह दी थी यानी 5 विधायक और जुड़ गए. अगर अब VCK भी TVK को समर्थन देती है तो उनकी दो सीटें भी जुड़ जाएगी. यानी कुल मिलाकर विजय के पास 115(108+5+2) सीटें  हो जाएंग, लेकिन फिर भी वे सरकार बनाने के जादुई आंकडे़ से पीछे रह जांएंगे.

कैसे बनेगी तमिलनाडु में विजय की सरकार?

अब सवाल आता है कि विजय को सरकार बनाने के लिए अब क्या करना होगा? तो VCK के समर्थन मिलने के बाद विजय को 3 सीटों की जरूरत होगी. अगर वाम दल(CPI+CPM) का मन बदलता है और वह अपने 4 सीटों के साथ समर्थन दे देती है तो विजय के लिए यह राह काफी आसान हो जाएगा. लेकिन क्योंकि उन्होंने समर्थन देने से साफ इनकार कर दिया है तो विजय के पास दूसरा ऑप्शन PMK है. PMK यानी पाट्टाली मक्कल कॉची ने इस चुनाव में 4 सीटें जीती है और अगर वह समर्थन दे देते है तो विजय फिर सरकार बना लेंगे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो TVK और PMK में बातचीत चल रही है लेकिन PMK ने समर्थन देने के पीछे कई शर्तें रखी है.

कांग्रेस पार्टी ने TVK को सरकार बनाने के लिए दिया समर्थन, लेकिन बदले में रखी ये शर्त

    follow google news