लाइव

Tamil Naidu Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में विजय की आंधी में उड़े दिग्गज, TVK ने मचाया तहलका जीतीं 108 सीटें

Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE Updates: तमिलनाडु की 234 सीटों पर नतीजे जारी कर दिए गए हैं. यहां आए फाइनल नतीजे में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं सत्ता पर काबिज रही डीएमके (DMK) के खाते में सिर्फ 60 सीटें ही आई.

पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट 2026

संदीप कुमार

follow google news

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के साथ तमिलनाडु में भी विधानसभा चुनाव के नतीज भी जारी कर दिए है. इस बार आए तमिलनाडु के नतीजों ने सबको हैरान कर दिया है और राज्य की राजनीति को पूरी तरह पलट कर रख दिया है. सुपरस्टार से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) ने कमाल कर दिखाया है. महज दो साल पहले बनी इस पार्टी ने बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए 108 सीटों पर जीत हासिल की है और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

वहीं, सत्ता पर काबिज डीएमके (DMK) सिर्फ 60 सीटों पर सिमट गई है और एआईएडीएमके (AIADMK) को 47 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि विजय सरकार बनाने के लिए क्या कदम उठाते हैं, क्योंकि राज्य में नई सरकार को लेकर हलचल काफी तेज हो गई है.

Read more!

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों

पार्टी का नाम संक्षिप्त नाम जीती हुई सीटें
तमिलगा वेट्री कड़गम TVK 108
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम DMK 59
अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ADMK 47
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस INC 5
पट्टाली मक्कल काची PMK 4
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग IUML 2
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी CPI 2
विदुथलाई चिरुथैगल काची VCK 2
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) CPI(M) 2
भारतीय जनता पार्टी BJP 1
देशिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम DMDK 1
अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम AMMK 1
कुल सीटें 234

यहां देखें तमिलनाडु किसने जीती कितनी सीटें

असम चुनाव परिणाम के पल-पल के अपडेट के लिए यहां क्लिक करें


केरल में मतगणना शुरू, यहां देखें-देखें रियल टाइम अपडेट

पुडुचेरी चुनाव परिणाम के लिए यहां देखें

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 03:26 PM • 05 May 2026

    Tamil Nadu Election Results 2026: हार के बाद DMK ने पार्टी नेतृत्व को लेकर दिए बड़े संकेत

    Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के बीच DMK ने अपनी स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है. पार्टी के संगठनात्मक सचिव टीकेएस इलंगोवन ने कहा कि DMK गठबंधन अब भी बरकरार है और वामपंथी दल तथा VCK, TVK के साथ नहीं जाएंगे, हालांकि कांग्रेस के रुख को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है. उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी महज 3% वोटों के अंतर से चुनाव हार गई. साथ ही इलंगोवन ने संकेत दिया कि चूंकि उदयनिधि स्टालिन पहले उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसलिए वे विधानसभा में पार्टी का नेतृत्व संभाल सकते हैं.

     

  • 02:15 PM • 05 May 2026

    Tamil Nadu Election Results 2026: कांग्रेस नेता एम.के. स्टालिन से करेंगे मुलाकात

    Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे जारी हो चुके हैं. इसके के बाद अब मीटिंग्स का दौर शुरू हो चुका है. इस कड़ी में कांग्रेस पार्टी के नेता आज शाम 4 बजे DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन से MK मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट करेंगे.

  • 02:03 PM • 05 May 2026

    Tamil Nadu Election Results 2026: तिरुपत्तूर में 1 वोट से हार पर DMK जाएगी कोर्ट, नतीजों को देगी चुनौती

    Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे जारी हो चुके हैं. यहां थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी TVK की और माैजूदा सीएम के एम के स्टालिन की हार के बाद सबसे अधिक चर्चा तिरुपत्तूर सीट की है. दरअसल, इस सीट पर हार और जीत का अंतर महज एक वोट रहा. यहां से TVK के उम्मीदवार श्रीनिवासा सेतुपति  ने द्रमुक (DMK) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन को बेहद करीबी मुकाबले में सिर्फ एक वोट से हरा दिया. सेतुपति को कुल 83,375 वोट मिले, जबकि पेरियाकरुप्पन उनसे एक वोट पीछे रह गए.

    वहीं, अब इस बेहद मामूली अंतर के चलते DMK अब कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि पार्टी इस चुनाव परिणाम को मद्रास हाई कोर्ट में चुनौती दे सकती है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का मानना है कि इतने कम अंतर वाले नतीजे में पुनर्गणना या कानूनी जांच की जरूरत है. इस परिणाम की प्रदेश से लेकर देशभर में चर्चा हो रही है.

  • 01:49 PM • 05 May 2026

    Tamil Nadu Election Results 2026: हार के बाद CM एम.के. स्टालिन ने उठाया ये बड़ा कदम

    Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार के बाद मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत वे आज अपने निर्वाचन क्षेत्र कोलाथुर का दौरा करेंगे. यहां वे वोटर्स का धन्यवाद करते हुए उनका आभार व्यक्त करेंगे. बता दें कि स्टालिन अपनी सीट से भी चुनाव हार गए थे, यहां उनके सामने TVK के उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने जीत दर्ज की.
     

  • 04:47 PM • 04 May 2026

    Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: 8 पर TVK , 6 पर DMK और 1 सीटों कांग्रेस जीती,  जारी हुए फाइनल नतीजे

    Tamil Nadu Assembly Election 2026 Counting : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की 234 सीटों के लिए जारी काउंटिंग के बीच 15 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं. इनमें  TVK ने 8, DMK 6 और कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज कर ली है. 

  • 04:28 PM • 04 May 2026

    Royapuram Assembly Election Result:  इस सीट पर ऑटो ड्राइवर विजय धामु ने पूर्व मंत्री डी. जयकुमार को हराया

    Tamil Nadu Assembly Election 2026 Counting : तमिलनाडु के रॉयापुरम विधानसभा क्षेत्र में दिलचस्प मुकाबले के बीच TVK उम्मीदवार के.वी. विजय धामु ने शानदार जीत दर्ज की है. नॉर्थ चेन्नई से आने वाले विजय धामु पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं और उन्होंने AIADMK के पूर्व मंत्री डी. जयकुमार और DMK के उम्मीदवार डॉ. ए. सुबैर खान को हराया. जयकुमार 15,842 वोटों पाकर तीसरे नंबर पर रहे, जबकि DMK के सुबैर खान 38,260 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे. वहीं विजय धामु ने 50,075 वोट हासिल कर जीत अपने नाम की.

     

  • 04:20 PM • 04 May 2026

    Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: इन 7 सीटों पर जारी हुए फाइनल नतीजे

    Tamil Nadu Assembly Election 2026 Counting : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की 234 सीटों के लिए जारी काउंटिंग के बीच शुरुआती नतीजे सामने आने लगे हैं. अब तक जारी परिणामों में TVK ने तीन, DMK तीन, और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है. अब तक कुल मिलाकर 7 सीटों के नतीजे जारी हो चुके हैं. 

  • 04:06 PM • 04 May 2026

    Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: इन 2 सीटों पर जीती TVK

    Tamil Nadu Assembly Election 2026 Counting : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की 234 सीटों के लिए जारी काउंटिंग के बीच शुरुआती नतीजे सामने आने लगे हैं. अब तक घोषित परिणामों में TVK ने दो  सीट पर जीत दर्ज की है. इनमें अन्ना नगर विधानसभा क्षेत्र से  वी.के. रामकुमार और तंजावुर से  आर. विजयसरवनन ने जीत दर्ज की है.

  • 03:33 PM • 04 May 2026

    Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने विजय की जीत पर दी बधाई, कहा- जनता का प्यार और कनेक्शन बना जीत की

    Tamil Nadu Assembly Election 2026 LIVE Counting : तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में जीत की ओर अग्रसर एक्टर विजय को अब बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है. इस क्रम में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने विजय की चुनावी जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह जीत उनकी सोच, मेहनत और लोगों के साथ गहरे जुड़ाव का नतीजा है. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा ''Naan oru thadava sonna, nooru thadava sonna maari'' और कहा  कि ये पल आपके विजन, आपकी लगन और लोगों के आपके प्रति अटूट प्यार का सच्चा सबूत है. तमिलनाडु की जनता ने अपनी बात कह दी है,  ज़ोर से, साफ-साफ और पूरे गर्व के साथ. यह सिर्फ एक जीत नहीं है, बल्कि लाखों लोगों के साथ एक गहरे और मजबूत जुड़ाव का जश्न है. उन्होंने आगे लिखा, जैसे ही आप इस प्रेरणादायक नए सफ़र की शुरुआत कर रहे हैं, हम आपके लिए ढेर सारी ताकत और सफलता की कामना करते हैं. उम्मीद है कि आप वह बदलाव लाएंगे जिसकी इतने सारे लोग उम्मीद कर रहे हैं.

    इस जबरदस्त उपलब्धि पर एक बार फिर बधाई! 

  • 03:10 PM • 04 May 2026

    Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: शुरुआती नतीजों में DMK और कांग्रेस को 1-1 सीट

    LIVE Tamil Nadu Assembly Election 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की 234 सीटों के लिए जारी काउंटिंग के बीच शुरुआती नतीजे सामने आने लगे हैं. अब तक घोषित परिणामों में DMK ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को भी 1 सीट पर सफलता मिली है. बाकी सीटों पर अभी गिनती जारी है और रुझान लगातार बदल रहे हैं.

  • 02:38 PM • 04 May 2026

    Tamil Naidu Assembly Election Results 2026 LIVE: विजय के पिता का कांग्रेस को खुला न्योता, TVK के साथ आने की अपील

    LIVE Tamil Nadu Assembly Election 2026: विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने कांग्रेस को TVK के साथ गठबंधन का खुला न्योता दिया है. उनका कहना है कि कांग्रेस एक समय देश की मजबूत और परंपराओं वाली पार्टी रही है, लेकिन लगातार अन्य दलों को समर्थन देने के कारण उसकी स्थिति को कमजोर हुई है.

    चंद्रशेखर ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब कांग्रेस को अपनी खोई ताकत वापस हासिल करनी चाहिए. उनके मुताबिक, ''वह नहीं बल्कि विजय खुद कांग्रेस को वह ताकत देने के लिए तैयार हैं, जिससे पार्टी अपनी पुरानी पहचान और मजबूती फिर से हासिल कर सके.''

    उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपील की कि इस मौके को गंवाए बिना TVK के साथ मिलकर आगे बढ़ने की अपील की.

     

  • 01:48 PM • 04 May 2026

    Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE:TVK 109 सीटों पर आगे, विजय के घर पहुंचीं त्रिशा कृष्णन

    Tamil Nadu Assembly Election 2026 Counting LIVE: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और ताजा रुझानों में विजय की पार्टी TVK 109 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे आगे चल रही है. इसी बीच एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन TVK प्रमुख विजय के घर पहुंचीं. बता दें कि उनके घर जीत के रुझानों के बीच जश्न का माहौल है. खास बात ये है कि आज त्रिशा का 43वां जन्मदिन भी है और एक दिन पहले वह तिरुपति के दर्शन के लिए भी गई थीं.

     

  • 01:18 PM • 04 May 2026

    Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: कांग्रेस 4 और 1 सीट आगे बनी है बीजेपी

    Tamil Nadu chunav results LIVE: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है. ताजा रुझानों में विजय की पार्टी TVK 110 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे आगे चल रही है. वहीं अगर प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी की सीटों की बात करें तो यहा कांग्रेस को 4 और बीजेपी को 1 सीट आगे बनी हुई है. 

     

     

  • 12:49 PM • 04 May 2026

    Tamil Naidu Assembly Election Results 2026 LIVE : 'हमें लोगों का प्यार मिला है...' TVK उम्मीदवार कनिमोझी संतोष

    Tamil Naidu Election Results 2026 LIVE:  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के ताजा रुझानों TVK को मिल रही बढ़त के बीच अब कोयंबटूर के कवुंदमपलायम विधानसभा क्षेत्र से TVK उम्मीदवार कनिमोझी संतोष का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ''हम यहां 11 राउंड की गिनती के बाद 12-13 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं. हमें लोगों का प्यार मिला है. हम लोगों का धन्यवाद करते हैं. लोग बदलाव चाहते थे."

     

  • 12:23 PM • 04 May 2026

    Tamil Naidu Assembly Election Results 2026 LIVE : तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने बड़ा इशारा, हलचल हुई तेज

    Tamil Naidu Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के ताजा रुझानों के बीच अब एक बड़े उलटफेर की खबर सामने आई है. ताजा जानकारी के अनुसार यहां कांग्रेस, विजय की पार्टी TVK को समर्थन देकर सरकार बना सकती है. 

     

  • 11:33 AM • 04 May 2026

    Tamil Naidu Assembly Election Results 2026 LIVE : कोयंबटूर में TVK कार्यकर्ताओं का जश्न, सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर

    TN Election Results 2026 Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के  ताजा रुझानों के बीच TVK के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कोयंबटूर में पार्टी समर्थक सड़कों पर उतरकर जश्न मना रहे हैं. यहां TVK राज्य की 234 सीटों में से 111 पर बढ़त बनाए हुए है और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है.

     

  • 11:26 AM • 04 May 2026

    Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: विजय के घर जश्न, पिता SA Chandrasekar खुशी से झूमते हुए आए नजर

    TN Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE : तमिलनाडु चुनाव में विजय  की पार्टी को अभी तक आए रूझानों में एक्टर विजय की पार्टी TVK को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है. इन्हीं रूझाने के बाद अब उनके घर पर जश्न का माहौल देखने को मिला है. इस दौरान उनके पिता S. A. Chandrasekhar भी खुशियों से झूमते नजर आए, जिसका वीडियो समाने आया है.

     

  • 11:06 AM • 04 May 2026

    Tamil Naidu Assembly Election Results 2026 LIVE : ताजा रूझानों के बाद बढ़ाई गई विजय की सुरक्षा

    TN Election Results 2026 Live: अभी तक आए रूझानों में तमिलनाडु में एक्टर विजय थलापति की पार्टी TVK 106 सीटों पर आगे है. वही AIADMK 80 और DMK 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इस बीच अब इन ताजा रूझानों के बाद विजय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसके तहत उनके घर के बाहर भी सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है.

  • 10:52 AM • 04 May 2026

    Tamil Naidu Assembly Election Results 2026 LIVE : TVK उम्मीदवार से पिछड़े सीएम स्टालिन

    TN Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE: तमिलनाडु की कोलाथुर विधानसभा सीट पर दो राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई  है. यहां से सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, दो राउंड की काउंटिंग के बाद वतर्मन सीएम एमके स्टालिन कोलाथुर सीट पर TVK उम्मीदवार एसवी बाबू से पीछे चल रहे हैं. 

  • 10:39 AM • 04 May 2026

    Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: TVK ने लगाया शतक, स्टालिन की कुर्सी पर संकट!

    Tamil Nadu Assembly Election 2026 Counting LIVE: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है. शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. विजय की पार्टी TVK 103 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे आगे चल रही है. दूसरे स्थान पर AIADMK-BJP गठबंधन 76 सीटों पर आगे है, जबकि M. K. Stalin की DMK 51 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है. मौजूदा रुझान साफ इशारा कर रहे हैं कि मुकाबला पूरी तरह TVK के पक्ष में झुकता नजर आ रहा है, हालांकि अंतिम नतीजों के लिए अभी और राउंड की गिनती बाकी है.

     

follow google news