मैथ्स में मिले थे 200 में से सिर्फ 95 नंबर… लेकिन आज सफलता ने सबको चौंकाया, देखें थलपति विजय की 10th की वायरल मार्कशीट

न्यूज तक डेस्क

• 05:51 PM • 09 May 2026

Thalapathy Vijay 10th Marksheet: तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे सुपरस्टार थलपति विजय की 10वीं की मार्कशीट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. एवरेज स्टूडेंट होने के बावजूद विजय ने राजनीति और सिनेमा में जो मुकाम हासिल किया है वह आज के निराश युवाओं के लिए एक बड़ी मिसाल है.

Thalapathy Vijay 10th Marksheet
Thalapathy Vijay 10th Marksheet
Google CTA

Thalapathy Vijay Marksheet Viral: अक्सर कहा जाता है कि स्कूल की मार्कशीट और डिग्रियां किसी इंसान का भविष्य तय नहीं कर सकती. इसका सबसे ताजा उदाहरण बने हैं सुपरस्टार थलपति विजय. दरअसल, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है. इस बीच अब उनकी 10वीं की पुरानी मार्कशीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस मार्कशीट से पता लगा रहा है कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाले थलपति, अपनी स्कूली पढ़ाई के दौरान एक एवरेज स्टूडेंट हुआ करते थे. सोशल मीडिया पर उनकी जो कथित मार्कशीट वायरल हो रहा है उसके में विजय ने 65 प्रतिशत नंबर हासिल किए है.

Read more!

यहां देखें किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर

E-Times की एक रिपोर्ट की अनुसार, विजय की इस वायरल मार्कशीट में उन्हें 1100 में से 711 नंबर मिले थे. इमसें सबसे अधिक उन्हें तमिल में सब्जेक्ट में मिले थे. इसमें उन्हें 200 में से 155 अंक हासिल किए. इसके अलावा इंग्लिश में 200 में से 133, साइंस में 300 में से 206, सोशस साइंस में 200 में से 122 नंबर मिले थे. सबसे ज्यादा हैरान करने वाले नंबर उन्हें मैथ्स में मिले हैं. इसमें उन्हें 200 में से केवल 95 अंक मिले थे जो कुल 47.5 प्रतिशत होता है. हालांकि, इस मैथ्स में कम नंबर आने के बाद भी उन्होंने कुल मिलाकर इतने नंबर हासिल कर लिए कि वो एग्जाम में अच्छे नबंर से पास हो गए.

जानें विजय का स्कूल से कॉलेज तक का सफर

आपको बात दें कि विजय का शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के कोदंबक्कम से शुरू हुई. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई फातिमा स्कूल से की और इसके बाद वह विरुगंबक्कम के बालालोक स्कूल में पढ़ने चले गए. उनके स्कूल के दिन बिल्कुल एक साधारण बच्चे की तरह रहे. स्कूल खत्म करने के बाद विजय ने विजुअल कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए मशहूर लोयोला कॉलेज में दाखिला भी लिया था. लेकिन फिल्मों के प्रति उनके जबरदस्त जुनून के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी. कॉलेज छोड़ना और एक्टिंग में कदम रखना उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ.

राजनीति में कदम और सीएम बनने का वादा

सिनेमा की दुनिया में तीन सालों तक राज करने के बाद विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम के जरिए राजनीति के मैदान में एंट्री ली. हाल के चुनावी नतीजों में उनकी पार्टी को 108 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था. खास बात ये है कि खुद अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी न करने वाले विजय ने शिक्षा को ही अपना सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया है. विजय ने जनता से वादा किया है कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो दो एकड़ से कम जमीन वाले गरीब किसानों के बच्चों की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च उनकी सरकार उठाएगी.

यह भी पढ़ें: विजय बनेंगे तमिलनाडु के नए CM? वीसीके ने दिया बिना शर्त समर्थन, सस्पेंस खत्म