Breaking: राज्यपाल से मुलाकात के बाद TVK+ को सरकार बनाने का मिला न्यौता, कल विजय लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

विजय थलापति की पार्टी TVK पहुंची सुप्रीम कोर्ट. वहां याचिका दायर कर राज्यपाल को निर्देश देने की अपील की. इधर VCK और वाम दलों से समर्थन मिलने के बाद विजय थलापति राज्यपाल से तीसरी बार मिलने पहुंचे. उन्होंने विजय को सरकार बनाने का न्यौता दिया. कल विजय मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ.

NewsTak
विजय ने साबित किया बहुमत, राज्यपाल ने सरकार बनाने का दिया न्यौता.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

विजय थलापति की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) को राज्यपाल ने आखिरकार सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है. विजय कल यानी 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सुबह 11 बजे एक कार्यक्रम विजय शपथ लेंगे. माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी होंगे. 

Read more!

इससे पहले विजय की पार्टी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी. पार्टी ने एक याचिका दायर की है. याचिका के मुताबिक पार्टी ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को निर्देश देने की मांग की है...कि वे TVK को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें. याचिका में कहा गया है कि राज्यपाल की ओर से अनावश्यक देरी की जा रही है. 

राज्यपाल ने किया था इनकार 

राज्य में नतीजे घोषित हुए 4 दिन हो गए, लेकिन शुक्रवार शाम 5 बजे तक सरकार बनने का रास्ता साफ नहीं हो पाया था. सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली विजय थलापति की पार्टी TVK ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा किया था, लेकिन राज्यपाल ने 118 विधायकों की कमी का हलावा दिया और दावा खारिज कर दिया.

इस संबंध में राजभवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "टीवीके नेता विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की. इस बैठक के दौरान राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि सरकार गठन के लिए तमिलनाडु विधानसभा में ज़रूरी बहुमत का समर्थन अभी तक हासिल नहीं हुआ है."

विजय दोबारा कांगेस पार्टी के 5 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल के पास पहुंचे थे, लेकिन इस बार भी राज्यपाल ने यह कहकर खारिज कर दिया कि अभी भी 118 की संख्या नहीं है. इसी बीच शुक्रवार को दोपहर बाद वाम दलों और वीसीके ने कुल 6 सीटों के साथ विजय को समर्थन दे दिया. इसके बाद इनके पास बहुमत का मैजिक नंबर 119 हो गया. इन अंकों के साथ विजय तीसरी बार शाम 6 बजे राज्यपाल से मिलने पहुंचे. राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्यौता दे दिया. 

फाइनली सीटों की गणित 

चूंकि विजय ने दो सीटों से चुनाव जीता है. उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी. ऐसे में TVK+ के पास 119 की बजाय 118 सीटें ही बचेंगी. चूंकि एक सीट खाली होगी. ऐसे में जब तक इसपर उपचुनाव नहीं हो जाता तब तक विधानसभा सीटों की काउंटिंग 233 पर ही होगी. यानी बहुमत की सीट 117 ही होगी. इस लिहाज से भी विजय के विजय के पास बहुमत के आंकड़े से एक सीट ज्यादा है. ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष भी इन्हीं का हो सकता है.  

VCK और वामदलों ने विजय की पार्टी TVK को दिया समर्थन, तमिलनाडु की सियासत में हलचल तेज

    follow google news