CM की कुर्सी जल्द संभालेंगे थलापति विजय? इस दिन हाेगा शपथ ग्रहण समारोह, सामने आई तारीख

न्यूज तक डेस्क

05 May 2026 (अपडेटेड: May 5 2026 6:34 PM)

Thalapathy Vijay CM Swearing In Date: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय ने अपनी पार्टी टीवीके के साथ तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. जानकारी के अनुसार विजय 7 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की योजना बना रहे हैं.

7 मई को मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ थलापति विजय 
7 मई को मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ थलापति विजय 
Google CTA

Tamil Nadu Election Results 2026: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और अपनी दमदार एक्टिंग से कारोड़ों दिलों पर राज करने वाले थलापति विजय अब एक नई भूमिका में आने वाले हैं. दरअलस सोमवार को आए नतीजों में उनकी पार्टी TVK ने 108 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उनकी इस जीत की चर्चा प्रदेश के साथ ही देशभर में हो रही है.

Read more!

महज दो साल पहले शुरू की गई इस पार्टी ने प्रदेश के बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. इस जीत के बाद पूरे तमिलनाडु में थलापति-थलापति की गूंज सुनाई दे रही है और प्रशंसकों के बीच भारी उत्साह है.

7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ

चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद थलापति विजय अब सरकार बनाने की तैयारी में जुट गए हैं. वे अपने पट्टिनमपक्कम स्थित आवास पर बैठकें कर रहे हैं जिसमें मंत्रियों के नाम और सहयोगियों को लेकर चर्चा की जा रही है. जानकारी के अनुसार विजय 7 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की योजना बना रहे हैं. गठबंधन को लेकर भी चर्चा जारी है कि कौन से दल उनके साथ आएंगे और किनके साथ मिलकर वे सरकार चलाएंगे. ये भी सामने आया है कि DMK, VCK और वामपंथी दल TVK में शामिल नहीं होंगे, लेकिन कांग्रेस के बारे में अभी कुछ पक्का नहीं है.

जानें विजय के बार में 

दुनिया भर में थलापति के नाम से मशहूर इस सुपरस्टार का आधिकारिक नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. विजय का जन्म एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था. उनके पिता एसए चंद्रशेखर फिल्म जगत के बड़े निर्माता हैं और उनकी माता शोभा चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध गायिका हैं. आपको बता दें कि विजय ईसाई वेल्लालर समुदाय से आते हैं.

विजय की संपत्ति की चर्चा

विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब देशभर में थलापति विजय की निजी जिंदगी और उनकी संपत्ति को लेकर काफी चर्चा हो रही है. लोग जानना चाहते हैं कि पर्दे पर राज करने वाले इस सुपरस्टार के पास असल जिंदगी में कितनी दौलत है. इसकी पूरी जानकारी यहां देखें

यह भी पढ़ें: 1 वोट से हार गए मंत्री जी, तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय के उम्मीदवार ने रचा इतिहास