तमिलनाडु: एक वोट से जीतने वाले TVK विधायक श्रीनिवास सेतुपति फ्लोर टेस्ट से पहले पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला ?

तमिलनाडु में बुधवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले TVK विधायक श्रीनिवास सेतुपति सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. मद्रास हाईकोर्ट ने तिरुपत्तूर सीट पर एक वोट से जीत दर्ज करने वाले सेतुपति को सदन में मतदान करने से रोक दिया है. यह आदेश DMK नेता केआर पेरियाकुरुप्पन की याचिका पर दिया गया.

NewsTak
तमिलनाडु की एक सीट पर एक वोट से हार-जीत बना विवाद...मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

तमिलनाडु में TVK की सरकार बन गई है. सदन में फ्लोर टेस्ट बाकी है. इसी बीच एक विधायक श्रीनिवास सेतुपति सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. श्रीनिवास सेतुपति ने मद्रास हाईकोर्ट के एक आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. दरअसल मद्रास हाईकोर्ट ने सदन में फ्लोर टेस्ट के दौरान सेतुपति के मतदान करने पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने ये रोक DMK नेता पेरियाकुरुप्पन की याचिका की सुनवाई के दौरान लगाई है. 

Read more!

क्या है पूरा मामला 

दरअसल TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) के प्रत्याशी तिरुपत्तूर विधानसभा सीट से मैदान में थे. इसी सीट पर DMK (Dravida Munnetra Kazhagam) के प्रत्याशी केआर पेरियाकुरुप्पन भी थे. मतदान के बाद जब वोटों की गिनती हुई तो सेतुपति को कुल 83,375 वोट मिले. वहीं पेरियाकुरुप्पन को कुल 83,374 वोट हासिल हुए. पेरियाकुरुप्पन इस सीट पर एक वोट से चुनाव हार गए. इसके बाद वे मद्रास हाईकोर्ट चले गए और इस सीट के रिजल्ट को चुनौती दे दी. इनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सेतुपति को सदन में वोट करने पर रोक लगा दी है. 

मद्रास हाईकोर्ट ने अपने आदेश मे कहा है कि पोस्टल बैलेट समेत वोटिंग के सभी रिकॉर्ड संभालकर रखे जाएं. हाईकोर्ट में मुख्य याचिका पर 20 मई को सुनवाई होगी. हाई कोर्ट ने TVK के जीतने वाले उम्मीदवार श्रीनिवास सेतुपति को मामले की सुनवाई होने तक सदन में वोट देने से रोक दिया है. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफ किया है कि ये आदेश सेतुपति की जीत को रद्द करने के लिए नहीं है, सिर्फ मामले की सुनवाई पूरी होने तक के लिए है. 

TVK का एक वोट फिलहाल कम, अब क्या है विजय की गणित 

विजय थलापति की पार्टी TVK ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है. तमिलनाडु विधानसभा की कुल सीट 234 हैं. विजय थलापति ने 2 सीटों पेरम्बूर (Perambur) और तिरुचिरापल्ली पर जीत दर्ज की है. नियमों के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी होगी. उस एक सीट पर बाद में उपचुनाव होगा. ऐसे में फिलहाल अब सदन में 233 सीटें ही मानी जाएंगी. TVK का एक विधायक श्रीनिवास सेतुपति वोट नहीं डाल पाते हैं तो इनकी संख्या होगी- 106. वाम दलों की 4 सीटें. कुल संख्या पहुंची 110. कांग्रेस की 5 सीटों के साथ संख्या बल 115 हुआ. VCK और मुस्लिम लीग की 2-2 सीटों का भी समर्थन है. ऐसे में कुल सीटें हुईं 119. बहुमत का जादुई आंकड़ा है 117. ऐसे में बुधवार को फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री थलापति विजय की TVK और उनके समर्थन में खड़ी पार्टिंयों की जीत फिलहाल तय है. 

विजय की किस सीट पर होगा उपचुनाव ? 

विजय ने पेरम्बूर (चेन्नई) सीट को अपने पास रखा है. विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से इस्तीफा दे दिया है. विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद 10 मई 2026 को इस्तीफा दिया था. ऐसे में अब इस इस्तीफे की वजह से तिरुचिरापल्ली पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में अब उपचुनाव (bypoll) होगा. सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस सीट पर विजय अपने किसी बेहद खास को चुनाव लड़वाएंगे. 

इधर AIDMK में फूट, 30 विधायकों ने VCK को दिया समर्थन 

तमिलनाडु चुनाव में एक और अपडेट सामने आया है. AIDMK के 30 विधायकों ने विजय थलापति की टीवीके को समर्थन दे दिया है. ऐसे में बहुमत का आंकड़ा काफी मजबूत हो चुका है. इधर 30 विधायकों के टीवीके के में जाने के ऐलान के बाद पार्टी प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी के पास सिर्फ 17 विधायक रह गए हैं. शनमुगम ने कहा कि विधायकों ने एस.पी. वेलुमणि को विधायक दल का नेता और जी. हरि को उपनेता चुना है.

अब क्या है फ्लोर टेस्ट का अंकगणित

पार्टी वोट
TVK 106 (विजय ने एक सीट छोड़ी, सेतुपति को हाईकोर्ट ने वोट देने से रोका)
कांग्रेस 5
VCK 2
CPI 2
CPI (M) 2
IUML 2
AIDMK 30
   
बहुमत का आंकड़ा 149 (बहुमत- 117 सीट)

तमिलनाडु में विजय सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा खेला… AIADMK के 30 विधायकों का TVK को समर्थन का ऐलान

 

    follow google news