Falta Seat EVM Controversy: फाल्टा सीट पर BJP प्रत्याशी ने TMC पर EVM से छोड़छाड़ का लगाया आरोप, यहीं IPS अजय पाल ने जहांगीर को दी थी धमकी

Bengal Phase 2 voting: पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के मतदान के बीच फाल्टा सीट से EVM छेड़छाड़ के आरोपों ने माहौल गरमा दिया है. BJP उम्मीदवार ने TMC पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. हालांकि, चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लिए है और फिलहाल अब EVM ठीक तरीके से काम कर रही है.

West Bengal Election 2026
West Bengal Election 2026

न्यूज तक डेस्क

follow google news

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत आज 142 सीटों पर मतदान जारी है. चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक 39.97% वोटिंग दर्ज की गई है. इस दौरान कुछ जगहों से हल्की झड़पों की खबरें भी सामने आई हैं. ताजा मामला फाल्टा विधानसभा सीट से सामने आया है, जहां मतदान के दौरान EVM में छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं. बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नाम पर वोट डालने की प्रक्रिया को बाधित किया गया. आपको बता दें कि ये वही सीट है, जहां से TMC के जहांगीर खान उम्मीदवार हैं. हाल ही में उनके और चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर और यूपी कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के बीच जुबानी बयानबाजी भी देखने को मिली थी.

Read more!

क्या हैं आरोप?

BJP देबांग्शु पांडा उम्मीदवार ने आरोप लगाया है कि कई बूथों पर EVM में उनके नाम और पार्टी के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन कथित तौर पर जाम हो गया था. देबांग्शु ने दावा किया कि ऐसा जानबूझकर किया गया था, जिससे कि वोटर्स उनके पक्ष में वोट न डाल सकें. उन्होंंने इसे वोटिंग प्रोसेस को प्रभावित करने और निष्पक्ष वोटिंग को रोकने की कोशिश बताया. अब उकने इन आरोपों के बाद से इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है. हालांकि, खबर लिखे जानें तक देबांग्शु पांडा के इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

फाल्टा की घटना पर नेता प्रतिपक्ष और BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे. सुवेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस स्थिति की जानकारी दी है. उनके मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं से भी इस मुद्दे पर बातचीत हुई है. उन्होंने TMC पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनकी “चाल” हो सकती है, हालांकि अभी जांच जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

पहले भी विवादों में रही है फाल्टा सीट

आपको बात दें कि फाल्टा विधानसभा सीट पहले भी विवादों में रह चुकी है. हाल ही में चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना के फलता इलाके में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर और यूपी कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा ने छापेमारी की थी. इस दौरान उन्होंने TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के समर्थकों पर मतदाताओं को धमकाने और वोटर लिस्ट को प्रभावित करने के आरोपों को लेकर सख्त कार्रवाई की थी. वायरल वीडियो में उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर किसी भी मतदाता को डराया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी. इसके जवाब में जहांगीर खान ने चुनावी सभा में कहा था, ''अगर वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं, मैं झुकूंगा नहीं.'' फिलहाल, फाल्टा सीट पर EVM को ठीक कर लिया गया है और यहां मतदान जारी है.

यह भी पढ़ें: West Bengal Election 2026 Phase 2 Live Updates: 11 बजे तक 39.97% मतदान, जहांगीर खान के सीट पर लगा EVM से छेड़छाड़ का आरोप, जानिए पल-पल के अपडेट्स

    follow google news