पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब हर किसी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं. इस बीच DV Research ने अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है जो बंगाल की सियासी तस्वीर को साफ करता नजर आ रहा है. सर्वे के आंकड़ों की मानें तो बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी का जादू चलता दिख रहा है. हालांकि बीजेपी भी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है.
ADVERTISEMENT
किसे कितनी सीटें?
एग्जिट पोल के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (AITC+) बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है. राज्य की 294 सीटों में से किसका पलड़ा भारी है, यहां देखें
| गठबंधन/पार्टी | संभावित सीटें | वोट शेयर (%) |
| AITC+ (तृणमूल कांग्रेस) | 158 - 174 | 45% |
| BJP (भारतीय जनता पार्टी) | 116 - 132 | 41% |
| अन्य (INC, Left, निर्दलीय) | 02 - 04 | 14% |
कैसे जुटाए गए आंकड़े?
DV Research ने यह एग्जिट पोल काफी बारीकी से तैयार किया है. इसके लिए बंगाल के कोने-कोने से 23,520 लोगों की राय ली गई. सर्वे में फेस-टू-फेस इंटरव्यू के जरिए वोटरों की नब्ज टटोली गई. इस सर्वे में 65% ग्रामीण और 35% शहरी मतदाताओं को शामिल किया गया है. वहीं दूसरी तरफ पोल में 55% पुरुष और 45% महिला वोटरों की राय ली गई. इतना ही नहीं 10 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 के बीच मतदान के तुरंत बाद यह सर्वे किया गया.
किन मुद्दों पर पड़ा वोट?
सर्वे के दौरान वोटरों से कई सवाल पूछे गए जिसमें यह निकलकर आया कि जनता ने विकास, महंगाई और स्थानीय विधायक के कामकाज को ध्यान में रखकर वोट किया है. मुख्यमंत्री के चेहरे और सरकार के पिछले प्रदर्शन ने भी वोटिंग पैटर्न पर बड़ा असर डाला है.
एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस सत्ता की हैट्रिक की ओर बढ़ सकती है. हालांकि, बीजेपी ने अपना वोट शेयर बढ़ाकर मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है. अब देखना यह होगा कि क्या असली नतीजे भी इसी पोल की राह पर चलते हैं या बंगाल की जनता कोई नया सरप्राइज देती है.
ये भी पढ़ें: West Bengal Election 2026 Phase 2 Live Updates: 5 बजे तक हुआ 89.99% मतदान, खिदिरपुर में TMC कार्यकर्ता ने
ADVERTISEMENT


