आखिर 5 महीने में ही क्यों हुआ बादशाह का तलाक? ईशा रिखी ने ‘बिग बॉस 20’ में खुद बता दी वजह

न्यूज तक डेस्क

• 02:52 PM • 16 Sep 2026

बिग बॉस 20' में ईशा रिखी ने रैपर बादशाह संग अपनी शादी को टॉक्सिक बताते हुए हर स्तर पर धोखा मिलने का दावा किया है. उन्होंने खुलासा किया कि बाहर से परफेक्ट दिखने वाले इस रिश्ते में उन्हें सिर्फ झूठ, अकेलापन और फरेब ही मिला.

Google CTA
1.

1/8

|

'बिग बॉस 20' के घर में रिश्तों का बनना और बिगड़ना तो आम बात है, लेकिन इस बार एक कंटेस्टेंट की आपबीती ने सबको झकझोर कर रख दिया है.

2.

2/8

|

हालांकि, शादी के तुरंत बाद ही उनके रिश्ते में दरार की बातें उठने लगीं और जल्द ही दोनों ने हमेशा के लिए अलग होने का आधिकारिक फैसला ले लिया.

4.

3/8

|

'बिग बॉस 20' के मंच पर कदम रखते वक्त ईशा ने कहा था कि वह अपनी निजी जिंदगी पर कोई बात नहीं करेंगी, लेकिन अब उन्होंने अपना मौन तोड़ दिया है.

5.

4/8

|

शो के हालिया एपिसोड में ईशा ने अपनी सह-कंटेस्टेंट कनिका के सामने दिल का गुबार निकालते हुए बताया कि बाहरी दुनिया को जो रिश्ता परफेक्ट दिखता था, वह अंदर से कितना खोखला था.

6.

5/8

|

ईशा के मुताबिक, वह लंबे समय तक एक बेहद टॉक्सिक माहौल में घुटती रहीं, जहां उनसे लगातार झूठ बोला जाता था और कदम-कदम पर फरेब का सामना करना पड़ा.
 

7.

6/8

|

उन्होंने कनिका को अपनी सोच समझाते हुए कहा कि वह बिना सबूत के किसी पर भरोसा नहीं करतीं और उन्होंने अपने रिश्ते में भी आखिरी वक्त तक सच देखने का इंतजार किया.

8.

7/8

|

जब कनिका ने उनसे पूछा कि धोखा किस तरह का था—फिजिकल, इमोशनल या सोशल? तो ईशा ने दर्द भरे लहजे में कहा कि उन्हें हर एक स्तर पर छला गया है.
 

9.

8/8

|

ईशा ने यह भी बयां किया कि उन्हें पार्टनर के पूरे सोशल सर्कल से दूर रखकर सिर्फ चुनिंदा लोगों से मिलाया जाता था, जिससे उन्हें हमेशा छले जाने का अहसास होता रहा.

यह भी पढ़ें...