Mangal Nakshatra Gochar: 24 सितंबर को मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और कमाई के रास्ते

न्यूज तक डेस्क

• 09:10 AM • 13 Sep 2026

24 सितंबर 2026 को मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर तक यहीं रहेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बदलाव का मेष, सिंह, कन्या और धनु राशि वालों को फायदा मिल सकता है. इन राशियों के लिए करियर, नौकरी, व्यापार, आमदनी और रुके हुए कामों से जुड़े शुभ संकेत बताए जा रहे हैं.

Google CTA
1

1/6

|

Mangal Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति में होने वाला बदलाव काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. ग्रह जब राशि बदलने के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो इसका असर भी अलग-अलग तरह से देखा जाता है. सितंबर के आखिरी दिनों में मंगल का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मंगल 24 सितंबर 2026 को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसका असर सभी राशियों पर एक जैसा नहीं होगा. चार राशियों के लिए यह समय करियर और आर्थिक मामलों में खास माना जा रहा है.

2

2/6

|

कब होगा मंगल का नक्षत्र परिवर्तन?
मंगल 24 सितंबर 2026 की सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 17 अक्टूबर 2026 तक मंगल इसी नक्षत्र में रहेंगे. इस अवधि में मंगल कर्क राशि में मौजूद होंगे. ज्योतिष में कर्क को मंगल की नीच राशि माना जाता है. हालांकि, कर्क राशि में गुरु की मौजूदगी को देखते हुए ज्योतिषीय गणना में मंगल के नकारात्मक प्रभाव कम होने और शुभ परिणाम बढ़ने की संभावना जताई गई है. पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं, जबकि इसके अधिष्ठाता देवता बृहस्पति माने जाते हैं.
 

3

3/6

|

मेष राशि वालों को मिल सकती है राहत
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह बदलाव कई मामलों में सकारात्मक रह सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना है. कारोबार करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रह सकता है. व्यापार में मुनाफा बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में कोई अच्छी खबर आ सकती है. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में भी सुधार देखने को मिल सकता है. मानसिक तनाव कम होने से राहत महसूस हो सकती है.

4

4/6

|

सिंह राशि के लिए नए मौके
सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को बेहतर विकल्प मिल सकता है. कामकाज में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन सकती है. इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और काम करने की क्षमता में सुधार देखने को मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहने के संकेत हैं. परिवार में आपसी समझ बेहतर होगी. कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी बढ़ सकती है.

5

5/6

|

कन्या राशि को करियर में मिल सकती है तरक्की
कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से अहम माना जा रहा है. नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लंबे समय से अटके कामों में गति आने के योग बन सकते हैं. रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को पहले से बेहतर विकल्प मिलने की संभावना है. घर-परिवार में भी सकारात्मक माहौल रह सकता है. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतने के संकेत हैं.
 

6

6/6

|

धनु राशि के लिए कमाई के योग
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक मामलों में लाभ दे सकता है. आमदनी में सुधार होने की संभावना है. कारोबारियों को मुनाफा मिल सकता है और पहले से रुके काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं. नौकरी से जुड़ी परेशानियों में कमी आ सकती है. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए रास्ते दिखाई दे सकते हैं. परिवार और माता-पिता का सहयोग भी मिलेगा. कुल मिलाकर यह अवधि आर्थिक और करियर के लिहाज से सकारात्मक रह सकती है.
(नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है. इसे निश्चित भविष्यवाणी के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए.)

यह भी पढ़ें...