मोहब्बत के रास्ते जब तूफान आता है, तो सब कुछ तहस-नहस कर देता है. स्मृति और पलाश के बीच भी एक ऐसा ही बवंडर उठा था, जिसने 5 साल के यकीन को हिला दिया. लेकिन जब पलक मुच्छल ने स्मृति के पिता के पैर छुए, तो लगा मानो वक्त गुजरा वक्त लौट रहा हो. बवंडर वाले तूफान ने अपना रास्ता बदल लिया हो.
ADVERTISEMENT
सात जन्मों का वादा और फिर 24 घंटे पहले वो एक धमाका जिसने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया. क्या वो सिर्फ एक गलतफहमी थी? या फिर धोखे की वो कहानी जिसने क्रिकेट की क्वीन को अंदर तक झकझोर दिया? स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की अधूरी टूटी हुई लव स्टोरी रिसरफेस हुई है. जो रिश्ता खत्म हो गया था, उस रिश्ते के पैचअप की बात सामने आई है. चर्चित चेहरा के इस खास एपिसोड में आज जानेंगें स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की पूरी कहानी.
कैसे फिर से शुरू हुई यह चर्चा?
मुंबई के फुटपाथ पर ली गई एक तस्वीर इंटरनेट तोड़ रही है. तस्वीर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल से कनेक्टेड है, लेकिन फोटो में दोनों ही नहीं हैं. एक रेस्ट्रॉ के बाहर स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना के पैर छूते दिखीं पलाश मुच्छल की बहन पलक मुच्छल. उस समय पलक के पति मिथुन भी साथ थे. आदर-सम्मान का इसी फोटो फ्रेम ने सवाल खड़े कर दिए है कि क्या क्या स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की अधूरी लव स्टोरी क्या कम्पलीट होने जा रही है? पैचअप तो तब कन्फर्म होगा जब स्मृति मंधाना और पलाश फिर से किसी लविंग मोमेंट के साथ दिखें. उससे पहले फैमिली रीयूनियन की हल्की सी उम्मीदें जगी हैं.
स्मृति-पलाश की लव-स्टोरी
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी रही है. शुरुआत में बेहद खूबसूरत, बीच में उतार-चढ़ाव और अब एक सस्पेंस भरा मोड़. दोनों की पहली मुलाकात साल 2020 के आसपास हुई थी. उस समय क्रिकेट की पिच पर स्मृति मंधाना का नाम गूंज रहा था, तभी उनकी जिंदगी में म्यूजिशियन पलाश मुच्छल की एंट्री हुई. पलाश मुच्छल, जो अपनी बहन पलक मुच्छल के साथ मिलकर चैरिटी शो करते हैं, एक इवेंट के दौरान स्मृति से मिले. कहा जाता है कि उसी मुलाकात में पलाश-स्मृति ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया.
पलाश और स्मृति की जान-पहचान देखते-देखते दोस्ती में बदली और फिर देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई. दोस्ती से प्यार का वो सफर सोशल मीडिया को गवाह बनाता हुआ आगे बढ़ रहा था. शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर जो दिखा उससे उनकी केमिस्ट्री बहुत कुछ बयां करती थी.
पलाश ने स्मृति के लिए बनवाया टैटू
किसी भी रिश्ते में जब बात सात जन्मों की होती है, तो निशान रूह के साथ-साथ जिस्म पर भी उकेरे जाते हैं. पलाश मुच्छल ने भी कुछ ऐसा ही किया था, जिसने पूरी दुनिया को बता दिया कि स्मृति मंधाना उनके लिए क्या मायने रखती हैं. पलाश अक्सर स्मृति मंधाना के मैच देखने स्टेडियम पहुंचने लगे. जब स्मृति ने इंग्लैंड में शतक लगाया या डब्ल्यूपीएल (WPL) जीता, तो पलाश सबसे पहले उन्हें बधाई देने वालों में थे. 2023 की शुरुआत में पलाश मुच्छल की एक तस्वीर वायरल हुई. पलाश ने अपने बाएं हाथ की कलाई के पास 'SM18' का टैटू गुदवाया था, जिसमें SM यानी स्मृति मंधाना था. टैटू को अमर प्रेम का प्रतीक बनना था.
पलाश का फिल्मी अंदाज में प्रपोजल
पलाश मुच्छल मॉर्डन जमाने के आशिक निकले. स्मृति के प्यार में दीवाना अपनी लव स्टोरी के हर मोमेंट को मेमोरेबल बनाना चाहता था. पलाश ने स्मृति मंधाना को प्रपोज करने के लिए नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम को चुना. ये वही मैदान है जहां नवंबर में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था. पलाश को स्मृति को सरप्राइज देने के लिए इंटरनेशनल टीवी, हजारों की भीड़ को विटनेस बनाया.
आंखों पर पट्टी बांधकर स्मृति को स्टेडियम के बीचों-बीच पिच पर लाए. आंखों से पट्टी हटते स्मृति ने देखा उनका आशिक घुटने पर बैठा है एक हाथ में रेड रोज और दूसरे हाथ में डायमंड रिंग लिए. विल यू मैरी मी करते हुए पलाश ने स्मृति को रिंग पहना दी और रिश्ता पक्का हो गया. पलाश के प्यार में दीवानी स्मृति ने टीम मेट्स जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव के साथ रील बनाकर इंगेजमेंट रिंग दुनिया को दिखाई.
प्यार में धोखा और कमरा नंबर 304 का विवाद
5 साल तक रिश्ता बेहद मजबूती से विवादों से दूर रहा. सब कुछ एक दम परफेक्ट चल और दिख रहा था. दोनों परिवारों की रजामंदी से वो दिन भी आया जब शादी होने थी. शादी के लिए पलाश के होमटाउन इंदौर के एक आलीशान होटल को बुक किया गया था. इनवाइट जा चुके थे, गेस्ट आ रहे थे.
जब सब कुछ तय था, तभी शादी से 24 घंटे पहले वो धमाका हुआ जिसने सब कुछ पलट दिया. शादी से पहले प्यार में धोखे का आरोप और 'कमरा नंबर 304' वाली घटना ने एक झटके में शादी के मंडप को सूना कर दिया. जब पूरा देश इस जोड़े को दूल्हा-दुल्हन के लिबास में देखने का इंतजार कर रहा था, तब ये खबर आई कि शादी टल गई. शुरू-शुरू में कहा गया कि स्मृति के पिता बीमार हैं. फिर सुनने में आया कि पलाश की तबीयत बिगड़ गई है. लेकिन असलियत कुछ और ही थी. बंद कमरों के पीछे ब्रेकअप का एक ऐसा तूफान उठा था, जिसने 5 साल के रिश्ते को एक रात में राख और खाक कर दिया था.
पलाश पर लगे ये आरोप
पलाश मुच्छल शादी से पहले मंगेतर स्मृति मंधाना से बेवफाई के आरोपों से घिर गए. जो दावे किए गए वो सच थे या सिर्फ अफसाना, ये सिर्फ पलाश को मालूम था. धोखा, बेवफाई के आरोपों ने न सिर्फ शादी तोड़ी, बल्कि दोनों परिवारों के बीच गहरी खाई पैदा कर दी थी. शादी टूटने के कुछ ही दिनों बाद, सोशल मीडिया पर आरोपों की झड़ी लग गई. आरोप लगा कि पलाश मुच्छल को स्मृति ने किसी दूसरी महिला के साथ 'रंगे हाथों' पकड़ा था.
सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया गया कि उसी रात होटल के कमरे में हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ. कहा गया कि टीम इंडिया की कुछ महिला खिलाड़ियों ने गुस्से में आकर पलाश के साथ धक्का-मुक्की भी की. यह महज एक ब्रेकअप नहीं था, यह एक नेशनल सेंशन के सम्मान की लड़ाई बन गई कि क्या उनके साथ धोखा हो रहा था. पलाश पर प्यार में धोखे के संगीन आरोप लगे. पलाश ने इन सबको झूठ बताया, लेकिन स्मृति की खामोशी ने बहुत कुछ कह दिया था.
बात सिर्फ जज्बातों तक नहीं रुकी. जैसे-जैसे परतें खुलीं, पैसों का लेन-देन भी सामने आया. पलाश मुच्छल पर एक फिल्म प्रोजेक्ट के निवेश को लेकर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगे. पुलिस तक मामला पहुंचा. जो कपल कल तक दुनिया घूम रहा था, आज उनके वकील एक-दूसरे को नोटिस भेज रहे थे. फैंस भी दो गुटों में बंट गए थे. कोई पलाश को 'विलेन' कह रहा था, तो कोई कह रहा था कि पलाश को फंसाया जा रहा है.
क्या हो गया दोनों का पैचअप?
लेकिन कहते हैं न कि वक्त सबसे बड़ा मरहम है. फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने फिर से पलाश-स्मृति को चर्चा में ला दिया. मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक ऐसा दृश्य दिखा जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. कैमरे में कैद हुआ कि पलाश की बहन और मशहूर गायिका पलक मुच्छल अपने पति मिथुन के साथ स्मृति मंधाना के पिता से मिल रही हैं. पलक ने बड़े आदर के साथ स्मृति के पिता के पैर छुए. दोनों परिवारों के बीच की कड़वाहट इस वीडियो में कहीं नजर नहीं आई.
लोगों को ये अटकलें लगाने का मौका मिल गया कि क्या ये सब इशारा है कि पहले जो कुछ हुआ वो और कुछ नहीं गलतफहमियां थी जो दूर हो गई हैं? क्या स्मृति ने पलाश को माफ कर दिया है? या फिर ये परिवारों के बीच एक सुलह की कोशिश है ताकि वो पुरानी कड़वाहट खत्म की जा सके? क्या पलक मुच्छल अपने प्यारे भाई का घर बसाने के लिए घर के बड़ी दीदी के रोल में आकर होने वाली भाभी के परिवार से सुलह की कोशिशें कर रही हैं.
कहा किसी ने कुछ नहीं. न स्मृति ने, न पलाश ने, न पलक ने और न पलक को आशीर्वाद देने वाले स्मृति के पापा ने. जो प्यार शादी की दहलीज तक पहुंचकर टूट गया था, अब फिर से चर्चा में है. पलाश की बहन पलक मुच्छल की मध्यस्थता ने उम्मीद जगाई है कि शायद स्मृति के पिता और स्मृति खुद पलाश को दूसरा मौका देने पर विचार कर रहे हैं.
पलाश अभी भी कर रहे स्मृति का इंतजार?
नवंबर 2025 के उस विवाद के बाद, जब ब्रेकअप की खबरें आईं, तो सबसे बड़ा सवाल पलाश के उस टैटू पर उठा. क्या पलाश ने वो नाम मिटा दिया? दावा किया जाता है कि पलाश ने टैटू रिमूव नहीं कराया. शायद उस दिन के इंतजार में कि एक दिन स्मृति लौट आएगी.
स्मृति मंधाना, जिन्होंने हाल ही में क्रिकेट के मैदान पर शानदार वापसी की है, उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर अब तक चुप्पी साध रखी है. वहीं पलाश भी अपने काम में मशगूल हैं. लेकिन ये वायरल फोटो बता रहा है कि शायद कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. मोहब्बत, धोखा, आरोप और अब सुलह की ये आहट... पलाश और स्मृति की ये 'लव स्टोरी' अब एक ऐसे मोड़ पर है जहां पूरा देश सांसें रोककर इंतजार कर रहा है. क्या फिर से शहनाइयां गूंजेंगी? क्या क्रिकेट की ये रानी अपने पुराने प्यार को एक और मौका देगी?
रिश्ते टूटते हैं, दिल बिखरते हैं, लेकिन उम्मीद कभी नहीं मरती. पलाश और स्मृति के बीच जो कुछ भी हुआ, वो उनके निजी जीवन का हिस्सा है, लेकिन करोड़ों फैंस की दुआएं आज भी इस जोड़े के साथ हैं. इश्क में गलतियां होती हैं, और कभी-कभी बड़ी गलतफहमियां भी. लेकिन क्या स्मृति का दिल इतना बड़ा है कि वो उस धोखे और अपमान को भुला सकें? क्या पलाश खुद को बेगुनाह साबित कर पाएंगे? पलाश-स्मृति की ये कहानी खत्म होने के बाद भी फिर से एक और नाजुक दौर में है.
ADVERTISEMENT


