Charchit Chehra: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और सर्बियन मॉडल नताशा स्टेनकोविक भले ही अलग हो चुके हों, लेकिन बेटे अगस्त्य की परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं. बेटे को लेकर दोनों की समझदारी एक मिसाल बन चुकी है. अब हार्दिक-नताशा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इसकी वजह है करोड़ों की लग्जरी कार. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में नताशा स्टेनकोविक ब्लैक रंग की लग्जरी SUV के साथ नजर आईं. तस्वीरों में उनके साथ उनका बेटा अगस्त्य भी नजर आया. नताशा-अगस्त्य जिस एसयूवी के साथ नजर आए, वो गाड़ी एक हाई-एंड लैंड रोवर डिफेंडर है.
ADVERTISEMENT
इसकी कीमत वेरिएंट और कस्टमाइजेशन के आधार पर करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. हार्दिक ने ये लग्जरी कार अपनी एक्स-वाइफ और बेटे के लिए खरीदी है. खास बात यह रही कि एक नोट पर Papa to Agastya यानी अगस्त्य के पापा लिखा हुआ दिखा, जिसके बाद ये साफ हो गया कि यह खास तोहफा हार्दिक पंड्या की ओर से दिया गया है. तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्स कपल की मैच्योर्ड को-पेरेंटिंग की जमकर तारीफ की.
हार्दिक-नताशा मिलकर रहे हैं परवरिश
जुलाई 2024 में ऑफिशियली अलग होने के बावजूद हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक अपने बेटे अगस्त्य की जिम्मेदारियों को मिलकर निभा रहे हैं दोनों को कई बार साथ में बेटे के साथ देखा गया है, जिससे साफ है कि उनके लिए परिवार सबसे ऊपर है. वहीं हाल ही में हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड मॉडल माहिका शर्मा को उनके 25वें जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था.
वहीं नताशा स्टेनकोविक भी अपने करियर और फिटनेस पर फोकस कर रही हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह दोबारा प्यार के लिए तैयार हैं. वैसे बता दें कि दोनों की लव स्टोरी भी खूब चर्चा में रही थी. हार्दिक और नताशा ने साल 2020 में शादी की थी, दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में एक नाइट क्लब में हुई थी, दोनों के कई कॉमन फ्रेंड्स थे.
हार्दिक ने नताशा से पहली बार मिलने की कहानी खुद एक इंटरव्यू में बताई थी, जहां उन्होंने बताया था कि - नताशा को कोई अंदाजा नहीं था कि मैं कौन हूं, जहां हम मिले थे वहां उसने मुझे हैट पहने हुए देखा था. मैं रात के एक बजे हैट पहनकर, गले में चेन और हाथ में घड़ी पहनकर बैठा हुआ था. नताशा को लगा कि कोई रैंडम इंसान है इसी दौरान हमारी बातचीत शुरू हुई थी.
साल 2019 में हुई थी दोनों की मुलाकात
हार्दिक की जिंदगी में सबसे पहले प्यार ने दस्तक नताशा स्टेनकोविक के रूप में दी थी, दोनों की पहली मुलाकात 2019 में एक इवेंट में हुई थी. दोस्ती प्यार में बदली और दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे, इसी दौरान नताशा प्रेग्नेंट हुईं और कोविड लॉकडाउन के दौरान साल 2020 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली.
शादी के 2 महीने बाद नताशा ने बेटे अगस्त्य को जन्म दिया. फिर 2023 में दोनों ने रिती रिवाजों से फिर शादी की, जिसमें 2 साल का इनका बेटा अगस्त्य भी नजर आया. जब ये सब चल रहा था तब हार्दिक के करियार का ग्राफ बड़ी तेजी से ऊपर जा रहा था जबकि नताशा ग्लैमर की दुनिया में स्ट्रगल कर रही थीं फिर 12 जुलाई 2024 को दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. दोनों ने तलाक की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर उस वक्त लिखा था कि दोनों ने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन नहीं हो सका. आखिरी में दोनों ने अलग होने का एक कठिन फैसला लिया.
मॉडलिंग-एक्टिंग से की थी करियर की शुरूआत
4 मार्च 1992 को सर्बिया में जन्मीं नताशा ने 2012 में मुंबई आकर मॉडलिंग और एक्टिंग से अपने करियर की शुरूआत की. नताशा ने प्रकाश झा की सत्याग्रह फिल्म के आइटम नंबर अइयो जी से पहचान बनाई थी. फिर 2014 में तब उनके ब्वॉय फ्रेंड रहे अली गोनी के साथ वो बिग बॉस 8 से और ज्यादा फेमस हो गईं. नताशा बादशाह के डीजे वाले बाबू गाने और फुकरे रिटर्न्स के महबूबा गाने में भी नजर आ चुकी हैं. वैसे नताशा से तलाक के बाद हार्दिक का नाम पहले ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया से जुड़ा, जिनके साथ ग्रीस वेकेशन की कुछ फोटोज वायरल हुई थीं. हालांकि दोनों की तस्वीरों में साथ नजर नहीं आए थे.दोनों की ये तस्वीरें तब सामने आई थीं, जब हार्दिक पंड्या ने पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक लिया था और तलाक लिए एक महीने का ही समय गुजरा था.
लेकिन बीते कई महीनों से हार्दिक का प्यार माहिका के लिए जैसे सोशल मीडिया पर दिखा है वो यही दिखाता है कि नताशा के बाद वो माहिका हैं, जिन्होंने उनके जीवन में प्यार की कमी पूरी की है. हाल ही में उन्होंने माहिका शर्मा के 25वें जन्मदिन पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. कुछ महिने पहले हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर पैपराजी के खिलाफ अपना गुस्सा खुले शब्दों में जाहिर किया था, जब उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की गलत एंगल से ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. उस वक्त हार्दिक ने इसे Cheap Sensanalism यानी सस्ती सनसनी फैलाने की कोशिश बताते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में एक लंबा नोट शेयर किया था.
हार्दिक की जिंदगी का नया चैप्टर शुरू
माहिका शर्मा, पढ़ी-लिखी, स्टाइलिश, सुपर टैलेंटेड और प्योर देशी हैं. हार्दिक की जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू हो चुका है. दोनों को लेकर चर्चा तब शुरू हुई जब माहिका की एक इंस्टाग्राम वीडियो में उनके हाथ की उंगलियों पर 33 लिखा हुआ दिखा और फिर उसी अंदाज में मिरर सेल्फी, दौनों एक जैसा बाथरोब पहने नजर आए. जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि 33 हार्दिक का जर्सी नंबर है. माहिका ने अपनी स्कूलिंग नेवी चिल्ड्रन स्कूल से की और बाद में इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया इसके बाद उन्होंने कई सेक्टर्स में इंटर्नशिप की जिनमें मैनेजमेंट कंसल्टिंग से लेकर ऑयल-गैस स्ट्रैटेजी तक जैसे डिपार्टमेंट शामिल हैं.
माहिका के काम की बात करें तो माहिका ऑस्कर-विनिंग डायरेक्टर ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल की फिल्म Into the Dusk में नजर आ चुकी हैं साथ ही, रैपर रागा के म्यूजिक वीडियो और उमंग कुमार की फिल्म PM नरेंद्र मोदी 2019 में भी उन्होंने छोटा लेकिन असरदार रोल किया था महिका फैशन की दुनिया में भी जबरदस्त तरीके से वायरल हैं, अनीता डोंगरे, मनीष मल्होत्रा और रितु कुमार जैसे डिज़ाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं और उनके फैशन शो में शो स्टॉपर भी रहीं. माहिका तनिष्क, वीवो और यूनिकलो जैसे ब्रैंड्स को भी प्रमोट कर चुकी हैं.
फिलहात हार्दिक नताशा से अलग होकर भी बेटे के लिए जो कर रहे हैं उसी से वो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने बेटे की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी है वैसे आपका हार्दिक के इस जेस्चर के बारे में क्या कुछ कहना है कमेंट करके जरूर बताएं.
ये भी पढ़ें: Charchit Chehra: नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी...तापसी पन्नू के फेवरेट राजनेता कौन? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जवाब
ADVERTISEMENT

