बॉलीवुड जगत के लिए 8 अक्टूबर का दिन दुखों का पहाड़ लेकर आया है. सुबह-सुबह ही भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. 75 साल की उम्र में उन्होंने गोवा में अंतिम सांसे ली. वो उन चुनिंदा अभिनेता में शामिल थे, जो अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी. नाना पाटेकर बोलते कम थे, लेकिन उनकी एक्टिंग हमेशा शोर मचा देती थी और उनकी आवाज में एक बुलंदी और वजन देखने को मिलता था. अब उनके जाने के बाद उनकी अंतिम संस्कार की इच्छा को लेकर भी जानकारी सामने आई है. दमदार एक्टिंग वाले नाना की अंतिम इच्छा भी काफी अलग ही थी और वो चाहते थे कि उन्हें गीली लकड़ियों ने ना जलाया जाएं. नाना पाटेकर ने इसके पीछे की वजह भी बताई थी. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT
क्या थी नाना की आखिरी इच्छा?
दरअसल, नाना पाटेकर ने अपनी अंतिम संस्कार की इच्छा लगभग 3 साल पहले भी बता दी थी. साल 2023 में जब वो अपनी मूवी 'द वैक्सीन वॉर' का प्रमोशन कर रहे थे, तभी उन्होंने अपनी बातें रखी थी. नाना पाटेकर ने कहा था कि, मैं बेहद ही साधारण जिंदगी जीते आया हूं. ना खुद गलतफहमी में रहता हूं और ना ही किसी को गलतफहमी में रखता है. मुझे मृत्यु पर पूरी तरह से भरोसा है. इसलिए मैंने 12 मन लकड़ियां रखी हुई और मुझे इन्हीं लकड़ियों में जलाना.
क्यों मना किया था गीली लकड़ी से जलाने को?
इसी दौरान उन्होंने आगे कहा कि, मुझे गीली लकड़ी में मत जलाना. क्योंकि गीली लकड़ी को जलाने से धुआं होता है और इससे लोगों की आंखों में आंसू आएंगे. इसके बाद लोग रोने लगते है लेकिन मेरे लिए रोना की जरूरत नहीं है. ना ही मेरी फोटो पर माला पहनाना. मैं इस गलतफहमी ने नहीं जीना चाहता हूं कि लोग मेरे लिए रोए.
नाना पाटेकर ने बताया था कि उनके परिवार से माता-पिता, भाई और बहनें सभी का निधन का हो चुका है और वो सिर्फ अकेले बचे हुए हैं. उनका मानना था कि उनकी मृत्यु उन्हें परिवार के लोगों के पास ले जाएगी. अब उनकी मौत के बाद यह शब्द और भी भावुक लग रहे हैं, क्योंकि उनके जाने से बॉलीवुड जगत के साथ-साथ लोगों के बीच भी दुख की लहर पैदा कर दी है.
राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
नाना पाटेकर की अंतिम इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पुणे फार्महाउस में होगा. इसी बीच देवेंद्र फडणवीस की महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का ऐलान किया है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने यह जानकारी दी है. वहीं सीएम फडणवीस ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि यह देश और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है.
गोवा-मुंबई में घर, 27 एकड़ फार्महाउस... पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
ADVERTISEMENT


