क्यों रवि किशन हर रात छूते हैं अपनी पत्नी के पैर, एक सुपरस्टार की सफलता का अनमोल राज

न्यूज तक

• 06:45 PM • 21 Jul 2025

रवि किशन ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला के पैर छूकर सोते हैं, उन्हें अपनी सफलता का श्रेय देते हैं. अब वह अजय देवगन के साथ फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आएंगे, जो अगस्त में रिलीज होगी.

Ravi Kishan and his Wife
Ravi Kishan and his Wife
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा से बॉलिवुड और राजनीति में अपनी धाक जमाने वाले सुपरस्टार रवि किशन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा से एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर आप भी अपने चेहरे पर आई मुस्कान को नहीं रोक पाएंगे. आमतौर पर परदे पर कभी दमदार विलेन तो कभी दर्शकों का दिल जीतने वाले हीरो के किरदार में नजर आने वाले रवि किशन ने बताया कि वह हर रात अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला के पैर छूकर सोते हैं.

Read more!

इस आदत का जिक्र करते हुए जब शो के होस्ट शर्मा उनसे इसकी बजह पूछते हैं तो जवाब में रवि किशन ने जो कहा, उसने सभी को भावुक कर दिया. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला ने उनके संघर्ष के दिनों से लेकर आज की सफलता तक, हर कदम पर उनका साथ दिया है. जब उनके पास कुछ भी नहीं था, तब प्रीति ने उनका हाथ थामा और हर मुश्किल में उनके साथ खड़ी रहीं. 

रवि किशन का मानना है कि आज उन्हें जो कुछ भी हासिल हुआ है, वह सिर्फ और सिर्फ प्रीति के अटूट समर्थन और विश्वास की बदौलत है. उनके लिए अपनी पत्नी के पैर छूना उनकी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का एक छोटा सा तरीका है. यह दर्शाता है कि कैसे एक मजबूत और सहायक साथी जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ने में मदद कर सकता है. 

सन ऑफ सरदार 2 का प्रमोशन करने पहुंचे थे रवि किशन 

रवि किशन अब जल्द ही बड़े परदे पर एक बार फिर धमाल मचाने वाले हैं. वह अजय देवगन के साथ फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आएंगे. यह 2012 की सफल फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है, जिसमें संजय मिश्रा और दिवंगत मुकुल देव जैसे कलाकार भी हैं. विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित यह एक्शन कॉमेडी फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. रवि किशन के फैंस को उनकी इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें वह निश्चित रूप से एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतेंगे.

ये भी पढ़ें: क्या वाकई Korean फिल्म का रीमेक है 'सैयारा', सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग फिर भी मेकर्स क्यों हैं चुप?