क्या वाकई Korean फिल्म का रीमेक है 'सैयारा', सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग फिर भी मेकर्स क्यों हैं चुप?
फिल्म सैयारा पर कोरियन फिल्म A Moment To Remember की नकल का आरोप लगा है, जिसमें समान कहानी और भावनात्मक मोड़ देखे गए हैं. कुछ व्यूअर्स ने इसकी आलोचना की वहीं कई लोगों ने इसे एक अच्छी प्रस्तुति और भावुक कहानी बताया.
ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर एक फिल्म जमकर वायरल हो रही है. कोई इस मूवी को देखकर अपनी एक्स की याद में रो रहा है तो कोई अपने गर्लफ्रेंड के साथ बीच थियेटर में नाचता नजर आ रहा है. जिस मूवी की हम बात कर रहे है उसका नाम सैयारा. ये फिल्म मोहित सूरी की है इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिकाओं में हैं. 18 जुलाई (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में इस फिल्म ने 3 दिन में 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है.
