अंकित बाल्यान की मौत के बाद कलाकारों का फूटा गुस्सा, जानें अमित सैनी और बिंदर धनौदा ने किसको लगाई लताड़?

Amit Saini Rohtakiya Statement: हरियाणवी मॉडल अंकित बाल्यान की हत्या के बाद सिंगर अमित सैनी रोहतकिया और बिंदर धनौदा का गुस्सा फूटा है. अमित सैनी ने अंकित के घर न पहुंचने वाले कलाकारों को लताड़ लगाई, वहीं बिंदर धनौदा ने गन कल्चर प्रमोट करने वाले गानों को अपराध बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया.

अंकित बाल्यान हत्याकांड पर कलाकारों का छलका दर्द.
अंकित बाल्यान हत्याकांड पर कलाकारों का छलका दर्द.
Google CTA

Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी मॉडल और कलाकार अंकित बाल्यान की दर्दनाक हत्या के बाद पूरी हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक और रोष का माहौल है. इस दुखद घटना के बाद मशहूर हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया और कलाकार बिंदर धनौदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अमित सैनी रोहतकिया ने साथी कलाकारों की संवेदनहीनता पर कड़ा ऐतराज जताया, वहीं बिंदर धनौदा ने गानों में दिखाए जा रहे गन कल्चर और बदमाशी के महिमामंडन को बढ़ते अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराया.

Read more!

'दूसरों के दुख में शामिल होना सीखो': अमित सैनी रोहतकिया

सिंगर अमित सैनी रोहतकिया ने अंकित बाल्यान की हत्या पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह पूरी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने उन कलाकारों को आड़े हाथों लिया जो अंकित के परिजनों को सांत्वना देने उनके घर नहीं पहुंचे. अमित सैनी ने कहा, "इंडस्ट्री में हर कोई नंबर वन बनने की होड़ में लगा हुआ है, लेकिन दुख-दर्द में सभी को एक-दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए. किसी के घर दुख में जाने से कोई रुपया नहीं घट जाता. यह संवेदनहीनता देखकर मुझे शर्म आती है." उन्होंने फेक कंट्रोवर्सी और एक्टिंग बाजी को बंद करने की सलाह भी दी.

गानों में गन कल्चर काे लेकर ये बोले बिंदर धनौदा

अंकित बाल्यान को श्रद्धांजलि देते हुए कलाकार बिंदर धनौदा ने म्यूजिक इंडस्ट्री में हावी हो रहे गन कल्चर पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब में गानों के जरिए ड्रग्स और गन कल्चर को प्रमोट किया गया, वैसा ही प्रभाव अब हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है. बिंदर धनौदा ने कहा, "जब गानों में लगातार गोली, बंदूक और कब्जों की बातें होंगी, तो युवाओं का माइंडसेट प्रभावित होना स्वाभाविक है. आजकल यूथ बड़े-बड़े गैंगस्टरों की डीपी फोन में लगाकर घूम रहा है. कलाकारों को अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी समझनी होगी."

सरकार के दावों पर उठे सवाल

हरियाणा सरकार दावा करती रही है कि गन कल्चर और बदमाशी को बढ़ावा देने वाले गानों पर बैन लगाने से अपराध में कमी आएगी. हालांकि, अंकित बाल्यान हत्याकांड जैसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि जमीन पर स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है. इस घटना के बाद हरियाणा के कलाकारों ने एकजुट होकर नैतिक जिम्मेदारी निभाने और हिंसा को बढ़ावा देने वाले कंटेंट से दूर रहने की वकालत की है.

यह भी पढ़ें: 'मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं...' हरियाणवी सिंगर राहुल पुट्ठी ने वीडियो बनाकर किससे मांगी माफी? जानें क्या है पूरा मामला