'मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं...' हरियाणवी सिंगर राहुल पुट्ठी ने वीडियो बनाकर किससे मांगी माफी? जानें क्या है पूरा मामला

Rahul Puthi Haryanvi Singer Video: अंकित बालियान मर्डर केस के बाद सोशल मीडिया पर फरार शूटरों द्वारा दो और हत्याएं करने की धमकी भरे पोस्ट के बाद हरियाणवी सिंगर राहुल पुट्ठी बुरी तरह डर गए हैं. राहुल पुट्ठी ने वीडियो जारी कर साफ किया कि उनका किसी भी गैंग से कोई लेना-देना नहीं है और अगर उनके गाने से किसी को ठेस पहुंची है तो वे माफी मांगते हैं.

ADVERTISEMENT

हरियाणवी गायक राहुल पुट्ठी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
हरियाणवी गायक राहुल पुट्ठी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
Google CTA

Ankit Baliyan Murder Case: चर्चित अंकित बालियान हत्याकांड के बाद अब अन्य कलाकारों में गहरा खौफ फैल गया है. इसी को लेकर केस में नामजद फरार शूटरों सत्यम कादयान और आर्यन सिंधु के नाम से सोशल मीडिया पर कथित तौर पर दो और मर्डर करने की धमकी भरे पोस्ट वायरल होने के बाद हरियाणवी गायक और लेखक राहुल पुट्ठी ने एक भावुक वीडियो जारी किया है. राहुल पुट्ठी ने हाथ जोड़कर सफाई दी है कि उनका किसी भी आपराधिक गिरोह या गैंगवार से कोई संबंध नहीं है और वे केवल मनोरंजन के लिए गाने बनाते हैं.