Ankit Balyan Murder Case: हरियाणा पहुंची UP पुलिस, आर्यन-सत्यम के घर से AC-TV तक उठा ले गई, जानें क्यों?

राहुल यादव

• 05:05 PM • 06 Oct 2026

Ankit Balyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बाल्यान हत्याकांड में फरार चल रहे 1-1 लाख रुपये के इनामी आरोपियों पर शामली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. अदालत के आदेश पर पुलिस ने करनाल और सोनीपत में आरोपियों के घरों पर कुड़की की कार्रवाई करते हुए सारा सामान जब्त कर लिया.

  अंकित बाल्यान मर्डर में UP पुलिस का बड़ा एक्शन!
अंकित बाल्यान मर्डर में UP पुलिस का बड़ा एक्शन!
Google CTA

Ankit Balyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बाल्यान हत्याकांड में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. अदालत से जारी कुड़की के आदेशों के बाद शामली पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी और उनके घरों की संपत्ति जब्त कर ली. नोटिस जारी होने के बाद भी आरोपियों के पेश न होने पर यह कदम उठाया गया है.

Read more!

घर का कोना-कोना किया खाली, एसी-टीवी तक ले गई पुलिस

शामली पुलिस ने करनाल और सोनीपत सिटी पुलिस के सहयोग से फरार आरोपियों के घरों को पूरी तरह खाली करा दिया. कुड़की की कार्रवाई के दौरान पुलिस आरोपियों के मकानों से डबल बेड, एसी, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन और जिम का सामान तक अपने कब्जे में ले गई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट से मिले कुर्की के आदेश के बावजूद जब आरोपी न तो गिरफ्तार हुए और न ही अदालत में हाजिर हुए, तब मजबूरी में यह कुर्की एक्शन लिया गया.

26 अगस्त को हुई थी हत्या, 1-1 लाख का रखा गया था इनाम

उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को शामली में जिम के बाहर हथियारबंद हमलावरों ने हरियाणवी सिंगर अंकित बाल्यान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. इस मामले में जांच के बाद यूपी पुलिस ने करनाल के सत्यम काद्यान, आर्यन संधू और गोगी गैंग से जुड़े राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया को मुख्य आरोपी बनाया था. तीनों के लगातार फरार रहने के चलते पुलिस ने इन पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है.

एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं दो आरोपी, विदेश भागने की आशंका

इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों का यूपी पुलिस पहले ही एनकाउंटर कर चुकी है, जो सोनीपत के रहने वाले थे. वहीं बाकी फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है. ऐसी भी चर्चाएं सामने आ रही हैं कि कुछ आरोपी देश छोड़कर विदेश भाग चुके हैं, हालांकि पुलिस अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है.

यह भी पढ़ें: मां से 10 मिनट में घर आने की बात कहकर दोस्तों संग निकला कृष... 2 घंटे बाद मिली मौत की खबर, फिर सामने आई दोस्तों की झूठ वाली कहानी