Badshah Tateeree Song Controversy: FIR के बाद सिंगर बादशाह ने टटीरी सॉन्ग पर मांगी माफी, इधर रोडवेज बस पर एक्शन की तैयारी

सिंगर बादशाह के हरियाणवी गाने 'टिरी' (Tateeree) पर हरियाणा सरकार ने सख्त एक्शन लिया है. सीएम के निर्देश पर FIR दर्ज, रोडवेज बस और स्कूल के खिलाफ जांच शुरू. जानें क्यों मचा है बवाल.

NewsTak
तस्वीर: बादशाह के इंस्टा से.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह अपने नए हरियाणवी गाने 'टिटिरी' (Tatiri) को लेकर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. गाने के बोल और इसमें दिखाए गए दृश्यों को लेकर हरियाणा सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश के बाद सिंगर के खिलाफ न केवल एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है, बल्कि अब उन सरकारी संसाधनों की भी पहचान की जा रही है जिनका इस्तेमाल इस गाने के फिल्मांकन में हुआ है. 

Read more!

स्कूल की ड्रेस और रोडवेज बस पर विवाद

विवाद की मुख्य जड़ गाने में दिखाई गई हरियाणा रोडवेज की बस और स्कूल की ड्रेस पहने लड़कियां हैं. सरकार का मानना है कि गाने के बोल आपत्तिजनक हैं और जिस तरह से स्कूली छात्राओं की वेशभूषा का इस्तेमाल किया गया है, वह बेहद निंदनीय है. हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गायन के नाम पर हरियाणा की महान संस्कृति का उपहास उड़ाया जा रहा है. मुख्यमंत्री जी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है."

ड्राइवर, कंडक्टर और स्कूल प्रबंधन पर होगी कार्रवाई 

सरकार ने अब उन पहलुओं की जांच शुरू कर दी है कि आखिर गाने की शूटिंग के लिए रोडवेज बस और स्कूल परिसर की अनुमति कैसे मिली. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि- उस डिपो की पहचान की जाए जिसकी बस गाने में दिखाई गई है. संबंधित बस के ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए. गाने में दिखने वाले स्कूल (जिस पर 'A I' जैसे अक्षर लिखे हैं) की पहचान कर उसके प्रबंधन पर भी एक्शन लिया जाए. 

संस्कृति का शोषण नहीं, पोषण करें कलाकार 

हरियाणा सरकार ने कलाकारों से अपील की है कि वे अपनी कला के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति को ऊपर उठाएं, न कि उसका शोषण करें. इससे पहले भी प्रदेश में 'गन कल्चर' को बढ़ावा देने वाले गानों पर कार्रवाई की जा चुकी है. सरकार का स्पष्ट कहना है कि हरियाणा की बेटियों और उनकी मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

यूट्यूब से गाने को हटाया गया, बादशाह ने भी मांगी माफी 

यूट्यूब पर 6 दिन में 4.8 मिलियन व्यूज पहुंचने के बाद गाने को हटा दिया गया है. इधर एफआईआर दर्ज होने के बाद रैपर और सिंगर बादशाह ने अपना सेल्फी वीडियो बनाकर इस गाने के लिए माफी मांग ली है. बादशाह ने कहा- नमस्ते मैं हूं बादशाह...मेरा नया गाना टिटरी रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और उसकी विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से जो मैसेज गया है उससे कई लोगों को खासकर मेरे अपने हरियाणा के लोगों को उनके सेंटीमेंट्स को ठेस पहुंची है.

बादशाह ने ऐसे लिरिक्स के पीछे की बताई ये वजह

बादशाह ने कहा- ''सबसे पहले मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं खुद हरियाणा से हूं. मेरी पहचान हरियाणा से है. मेरा कभी भी कोई ऐसा इरादा नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे, किसी महिला के बारे में ऐसी बात करूं. मैं हिप होप से हूं...जहां लिरिक्स अक्सर कॉम्पिटिशन को नीचा दिखाते हैं. ये किसी भी औरत या बच्चे के लिए कभी नहीं था और ना मैं कभी ऐसा करूंगा....बादशाह ने आगे क्या कहा...देखिए वीडियो...

मामले पर शिक्षामंत्री महिपाल ढांढा ने क्या कहा? देखिए
 

Badshah के नए गाने 'Tateeree' पर मचा बवाल: FIR की मांग, महिला आयोग ने भेजा समन; जानें क्या है पूरा विवाद
 

    follow google news