रोहतक में CJP की बड़ी बैठक में पहुंचे हर्ष छिकारा, क्या हरियाणा की सियासत में होने वाला है बड़ा धमाका? आशुतोष रांका ने खोले पत्ते!

• 12:57 PM • 17 Nov 2026

रोहतक में हुई CJP की अहम बैठक में समाजसेवी हर्ष छिकारा के शामिल होने से हरियाणा में बड़े आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. इस दौरान CJP नेता आशुतोष रांका ने प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए संगठन को गांव-गांव तक ले जाने का ऐलान किया है.

NewsTak
Google CTA

हरियाणा में संगठन के विस्तार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सीजेपी (CJP) की रोहतक में एक अहम बैठक और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस बैठक में समाज सेवी हर्ष छिकारा भी शामिल हुए. इस दौरान CJP नेता आशुतोष रांका ने हरियाणा सरकार और व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए और आने वाले समय के लिए संगठन की रणनीति का खुलासा किया.

Read more!

हरियाणा के हर गांव तक पहुंचेगा संगठन

आशुतोष रांका ने कहा कि हरियाणा में CJP का आंदोलन अब काफी बड़ा रूप ले चुका है. जंतर-मंतर के बाद अब हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में युवा इन मुद्दों को लेकर मुखर हो रहे हैं. संगठन का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के हर जिले और हर गांव तक पहुंचना है. उन्होंने दोटूक कहा कि जब तक राज्य का एक-एक स्कूल ठीक नहीं हो जाता और युवाओं के रोजगार तथा खेलकूद की सुविधाओं पर सरकार जवाब नहीं देती, तब तक यह अभियान थमेगा नहीं.

शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार पर हमला

मेवात के स्कूलों का उदाहरण देते हुए आशुतोष रांका ने कहा कि कई जगहों पर आज भी बाउंड्री वॉल या बुनियादी इमारतें तक नहीं हैं और बच्चे खुले में पढ़ने को मजबूर हैं. उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि 150 करोड़ की आबादी वाले देश में आज भी पूर्णकालिक शिक्षा मंत्री का न होना और शिक्षा मंत्रालय को पार्ट टाइम की तरह चलाना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश और देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और बेरोजगारी को लेकर भी कड़ा रोष जताया.

राजनीतिक आरोपों पर स्पष्ट रुख

अन्य राजनीतिक दलों द्वारा CJP को किसी पार्टी की 'B-टीम' या फंडेड बताए जाने के आरोपों पर आशुतोष रांका ने साफ किया कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है. उनका एकमात्र उद्देश्य देश और हरियाणा के युवाओं के मुद्दों को उठाना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि CJP फिलहाल एक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम कर रही है और युवाओं के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संघर्ष तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी.

ये भी पढ़ें: करनाल: पुलिस हिरासत में जितेंद्र की मौत के मामले में बड़ा एक्शन, CIA-2 के दो कर्मचारियों पर हत्या का केस दर्ज