मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया पर जानलेवा हमले की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच सनसनी फैल गई है. खबरों के मुताबिक, दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गनीमत यह रही कि इस जानलेवा हमले में सिंगर बाल-बाल बच गए.
ADVERTISEMENT
सोशल मीडिया पर दी खुली चेतावनी
वारदात के तुरंत बाद अनिल पंडित नामक आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस फायरिंग की पूरी जिम्मेदारी ली. पोस्ट में दावा किया गया है कि इस साजिश के पीछे हिमांशु सोनीपत, हरि बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित शामिल हैं. धमकी भरे अंदाज में लिखा गया कि यदि दिलेर खरकिया ने उनकी कॉल का जवाब नहीं दिया, तो अगली बार सीधे छाती में गोली मार दी जाएगी. इस खुलेआम मिली धमकी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
(खबर अपडेट हो रही है)
ADVERTISEMENT


