हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही डेथ मिस्ट्री: हार्ट अटैक या कुछ और? बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार ने उठाए गंभीर सवाल

Divyanka Sirohi death mystery: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. गाजियाबाद में अचानक निधन, बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार और हार्ट अटैक के दावे के बीच सस्पेंस गहराता जा रहा है. जानें दिव्यांका सिरोही डेथ मिस्ट्री, आर्थिक तंगी, डिप्रेशन और आखिरी दिनों की पूरी कहानी.

Divyanka Sirohi death mystery
Divyanka Sirohi death mystery

सोनिया सत्यानीता

follow google news

Divyanka Sirohi death History:हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही की 30 साल की उम्र में अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. गाजियाबाद स्थित अपने घर में मृत पाई गई दिव्यांका का परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया है, जिससे इस मामले में रहस्य गहरा गया है. आइए विस्तार से जानते है इस मामले की पूरी कहानी.

Read more!

अचानक मौत और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार

मंगलवार रात दिव्यांका सिरोही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिवार के अनुसार, दिव्यांका अपने कमरे में अकेली थीं, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया और वह जमीन पर गिर गईं. जमीन पर गिरने से उन्हें अंदरूनी चोटें आईं, जो मौत का कारण बनीं. हैरान करने वाली बात यह है कि बुधवार सुबह ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. न तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और न ही मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया.

तनाव और आर्थिक तंगी की चर्चा

दिव्यांका की मौत के बाद इंडस्ट्री के उनके साथियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. साथी कलाकारों का कहना है कि दिव्यांका पिछले काफी समय से काम न मिलने के कारण डिप्रेशन में थीं. वह गंभीर आर्थिक संकट से भी जूझ रही थीं, जिसके चलते उन्होंने गुरुग्राम का अपना घर छोड़ दिया था और पिछले कुछ समय से गाजियाबाद में अपने माता-पिता के साथ रह रही थीं. बताया जा रहा है कि मौत से करीब 15-20 दिन पहले उन्होंने अपने एक दोस्त से आर्थिक मदद भी मांगी थी.

मासूम शर्मा के साथ आखिरी शो और स्विच ऑफ फोन

दिव्यांका का आखिरी लाइव शो सिरसा में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के साथ था, जहां उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी. मौत के बाद से उनका फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे उनके दोस्त और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने हाल ही में बिंद्र धनोदा के साथ फिल्म 'अंगद' की शूटिंग पूरी की थी, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है. शूटिंग के दौरान भी वह अक्सर काम और पैसों की तंगी को लेकर चर्चा करती थीं.

कौन थीं दिव्यांका सिरोही?

19 नवंबर 1996 को यूपी के बुलंदशहर में जन्मी दिव्यांका का परिवार फिलहाल गाजियाबाद में रहता है. उन्होंने अपनी शिक्षा में बीकॉम, एमबीए और बीएड जैसी डिग्रियां हासिल की थीं. साल 2018 में नौकरी करने के बाद उन्होंने टिकटॉक वीडियो बनाना शुरू किया, जहां से वह फेमस हो गई थी. हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्होंने 'विलेन' गाने से अपने करियर की शुरुआत की थी. उनके परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई और एक बहन हैं.

गहरे होते सवाल

दिव्यांका की मौत को लेकर अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. यदि मौत हार्ट अटैक से हुई, तो पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया गया? बिना पोस्टमार्टम के इतनी जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने के पीछे क्या कारण था? साथी कलाकारों के तनाव और आर्थिक तंगी के दावों ने इस मामले को और भी उलझा दिया है.

यहां देखें वीडियो

30 साल की हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की संदिग्ध मौत पर परिवारवालों ने क्या कहा, अचानक घर पर हुई थी बेहोश और चली गई जान

    follow google news